ब्रेकिंग
Delhi Honeytrap Case: व्हाट्सएप दोस्ती के बाद रेस्टोरेंट में बुलाया, 21 हजार का बिल थमाकर मारपीट और ... Delhi Traffic Challan New Rule: कोर्ट में चालान चैलेंज करने से पहले भरना होगा 50% अमाउंट, जानिए क्या... Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा...
महाराष्ट्र

राज ठाकरे मातोश्री पहुंचे, भाई उद्धव ठाकरे को दी जन्मदिन की बधाई, 1 ही महीने में दोनों की दूसरी मुलाकात

महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी भाषा को लेकर बने विवाद ठाकरे परिवार के लिए शुभ साबित हो रहा है. पिछले 20 सालों से संबंधों पर पड़ी बर्फ अब पिघलने लगी है. पिछले दिनों साझा रैली करने के बाद ठाकरे बंधु एक बार फिर मिले हैं. राज ठाकरे पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सालों बाद उनके आवास पर गए. साथ में उनकी पत्नी शर्मिला ठाकरे भी मौजूद थीं.

पत्नी शर्मिला ठाकरे के साथ मातोश्री पहुंचे राज ठाकरे ने अपने भाई उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई दी. साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को लाल रंग का गुलाब के फूलों का गुच्छा भी भेंट किया. इस दौरान दोनों भाई मुस्कुराते हुए एक-दूसरे के गले भी लगे. दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट बात हुई और फिर राज ठाकरे वहां से निकल गए.

मातोश्री में मनाया जा रहा जन्मदिन

शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे का जन्मदिन आज रविवार को उनके आवास मातोश्री में मनाया जा रहा है. राज के साथ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता नितिन सरदेसाई भी मौजूद थे. इसके अलावा शिवसेना (उद्धव) सांसद संजय राउत, अनिल परब और अम्बादास दानवे समेत कई अन्य नेता भी मातोश्री पर मौजूद रहे. उद्धव ठाकरे का आज 65वां जन्मदिन है.

ठाकरे परिवार में विवाद के बाद राज ठाकरे की बाला साहेब और उद्धव से दूरी बढ़ गई थी और मातोश्री जाने का सिलसिला थम सा गया था. साल 2012 में बालासाहेब ठाकरे के निधन के समय राज ठाकरे आखिरी बार मातोश्री गए थे. इसके बाद जब उद्धव ठाकरे जब लीलावती अस्पताल में भर्ती थे और हार्ट का इलाज हुआ था तब भी राज उद्धव को अपनी कार से छोड़ने मातोश्री आए थे.

5 जुलाई को साथ दिखे थे राज-उद्धव

इसके अलावा राज ठाकरे अपने बेटे अमित ठाकरे की शादी का कार्ड निमंत्रण लेकर भी मातोश्री आए थे. राज का मातोश्री पर जाना और उद्धव ठाकरे से मिलना ये महाराष्ट्र की सियासत के लिहाज से बड़ी खबर है. पिछले कुछ समय से दोनों चचेरे भाइयों के एक साथ आने की संभावनाओं को बल मिल रहा है. इसके पहले 5 जुलाई को राज और उद्धव ठाकरे एक साथ एक मंच पर नजर आए थे.

Related Articles

Back to top button