ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
विदेश

गाजा की इन जगहों पर हर दिन के 10 घंटे रुकेगी बमबारी, इजराइल ने सहायता के लिए रूट किए निर्धारित

गाजा में भुखमरी अपने चरम पर पहुंच गई है. गाजा की ओर से लगाए गए मानवीय सहायता प्रतिबंध का पूरे विश्व में विरोध हो रहा है. अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद अब इजराइल गाजा के कुछ निर्धारित क्षेत्रों में रणनीतिक युद्धविराम करेगा और सहायता को अंदर आने की इजाजत होगी. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इजराइली सेना ने रविवार को ऐलान किया कि वह मानवीय सहायता के लिए गाजा के तीन क्षेत्रों में सैन्य अभियानों में रोज का विराम लागू करेगी.

इजराइली रक्षा बलों ने कहा कि ये विराम खास घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लागू किए जाएंगे, हालांकि गाजा के अन्य हिस्सों में सैन्य अभियान जारी रहेंगे. गाजा में पिछले कई महीनों से इजराइल ने ब्लोकेड लगा रखा है, संयुक्त राष्ट्र और अन्य संगठन के मुताबिक गाजा में भुखमरी पांचवी स्टेज पर पहुंच गई है जहां रोजाना भूख से लोग मर रहे हैं, जिसमें बढ़ी तादाद में बच्चें शामिल है.

कौन से इलाकों में रोका जाएगा युद्ध?

इजराइल सेना के बयान के मुताबिक गाजा के अल-मवासी, देर अल-बलाह और गाजा सिटी में स्थानीय समयानुसार प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक सैन्य गतिविधियां बंद रहेंगी. बयान में कहा गया है कि यह रोक अगली सूचना तक प्रभावी रहेगी. इस समय के दौरान इन इलाकों में मानवीय सहायता पहुंचाने का काम किया जाएगा.

इसके अलावा इजराइली सेना ने कहा है कि उसने गाजा में स्थायी रूप से सहायता पहुंचाने के लिए ‘सेफ रूट’ निर्धारित किए हैं. ये ऐलान 27 जुलाई से लागू कर दिया गाएगा और ये रूट नागरिकों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक खुले रहेंगे.

हवाई रूट से भी पहुंचाई जा सकेगी गाजा में मदद

सेना के बयान में ये भी कहा गया है कि IDF इजराइली नागरिकों की सुरक्षा के लिए, गाजा पट्टी में आतंकवादी संगठनों के खिलाफ चल रहे युद्धाभ्यास और आक्रामक अभियानों के साथ-साथ मानवीय प्रयासों का समर्थन करना जारी रखेगी. IDF ने इस फैसले का विस्तार करने की भी इच्छा जताई है.

इस बीच, इजराइल ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह विदेशी देशों को भी हवाई सहायता पहुंचाने की अनुमति देगा, जिसके बाद उसने शनिवार को गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाना शुरू कर दी है. हालांकि गाजा को अभी बहुत सहायता की जरूरत है, जो इन प्रयासों से पूरी नहीं होगी.

Related Articles

Back to top button