ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
पंजाब

नैना देवी से लौटते समय बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरा वाहन नहर में गिरा, कई लापता

खन्ना : पंजाब में रविवार को एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब नैना देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहा श्रद्धालुओं से भरा एक छोटा हाथी (छोटी यात्री वैन) वाहन अनियंत्रित होकर जगेड़ा पुल के पास नहर में जा गिरा। घटना खन्ना के दोराहा इलाके की बताई जा रही है। इस वाहन में करीब 25 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू किया गया है और अब तक करीब 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आसपास के इलाकों से गोताखोरों को बुलाकर बाकी बचे श्रद्धालुओं की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button