ब्रेकिंग
Rakesh Agarwal IAS Case: अलमारी के ताले टूटे, गैस फैलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, पुलिस जांच में जुटे क... Ujjain Demolition and Security News: शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम जारी, 40 मजदूर त... Jabalpur High Court Paddy Scam Hearing: मध्य प्रदेश के 34 करोड़ के धान घोटाले पर हाईकोर्ट में सुनवाई... Guna Unique Coin Collection: गुना के अजय जैन के पास है मौर्य और मुगल काल के 2000 से अधिक प्राचीन सिक... Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा...
पंजाब

आप भी Post Office किसी काम से जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर, नहीं तो होंगे परेशान

जालंधर: अगर आप भी डाक घरों में किसी काम के लिए जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है। दरअसल, शहर के डाक घरों में बीते कई दिनों से स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री,  पोस्टल ऑडर ना होने से लोग परेशान हैं। इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चाहे कोई ज़रूरी दस्तावेज़ भेजना हो या परीक्षा से संबंधित आवेदन करना हो, हर काम अटक गया है। खास बात यह है कि आज शहर के बड़े डाकघर के मुख्य द्वार को भी अंदर से बंद कर दिया गया और दरवाजों पर एक नया टाइमिंग बोर्ड चस्पा कर दिया गया है, जिस पर लिखा गया है कि सेवाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही उपलब्ध होंगी। यानि कि 2 बजे के बाद किसी को उक्त सेवा नहीं मिलेगी।

इस फैसले से लोग खासे नाराज़ हैं। डाक घरों में लंबी कतारें, गेट बंद होने के बाद बाहर खड़े लोग और सेवाओं के लिए इधर-उधर भटक रहे है। लोगों की मांग है कि डाक विभाग जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य करे और इन मूलभूत सेवाओं की बहाली सुनिश्चित करे, ताकि आम जनजीवन पर असर न पड़े।

Related Articles

Back to top button