ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
मध्यप्रदेश

लव जिहाद फंडिंग मामले में फरार कांग्रेस पार्षद की बेटी गिरफ्तार, पिता की मदद करने का आरोप

इंदौर: लव जिहाद फंडिंग मामले में फरार चल रहे कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की बेटी आयशा को बाणगंगा पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह अपने पिता को फरारी के दौरान मदद कर रही थी और फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध करवा रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि अनवर दिल्ली में बेटी के घर छिपा है, लेकिन दबिश से पहले वह फरार हो गया। बाद में आयशा को हिरासत में लेकर सोमवार को इंदौर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 3 अगस्त तक पुलिस रिमांड दिया है।

दरअसल अनवर पर 20,000 रुपए का इनाम घोषित है। जांच में सामने आया कि वह नए मोबाइल नंबरों से संपर्क में था, जो आयशा ने फर्जी आईडी पर एक्टिव करवाए थे। आयशा दिल्ली में न्यायिक सेवा की पढ़ाई कर रही थी और पिता के लगातार संपर्क में थी। इससे पहले दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ था कि अनवर कादरी लव जिहाद के लिए फंडिंग करता है। आयशा की भूमिका की जांच जारी है।

इधर आयशा की गिरफ्तारी से नाराज परिजन डीसीपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस पर जानकारी न देने का आरोप लगाया। वहीं एसीबी रुबीना मिजवानी ने बताया कि फ़रार अनवर कादरी को संरक्षण देने का आरोप है तीन दिन का रिमांड उसकी बेटी का लिया गया है। पुलिस अभी बेटी से पूछताछ करने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button