ब्रेकिंग
14वीं JPSC परीक्षा धांधली पर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर तीखा हमला, बोले—'CID जांच सबूत मि... धनबाद के सिंदरी निवासी तूफान मिश्रा की जर्मनी में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका पूर्वी सिंहभूम में विकास के दावों की खुली पोल, बीमार टोला प्रधान को खटिया पर 4 KM दूर ले गए ग्रामीण रांची से सटे खूंटी के रीमिक्स फॉल में बड़ा हादसा टला, उफनती नदी में डूबते 2 युवकों की बची जान तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़का झारखंड राजद, बिहार सरकार और सीएम सम्राट चौधरी के कदम को बताया '... Basukinath Mela Admin Inspection Dumka: बासुकीनाथ धाम में दुकानदारों पर नकेल! अतिक्रमण पर जुर्माना, ... जामताड़ा के नाला में 50 एकड़ में होती है काजू की खेती, प्रोसेसिंग प्लांट न होने से औने-पौने दाम में ... JPSC विवाद पर बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर कांग्रेस का करारा पलटवार, ऋषिकेश सिंह बोले—'भ्रष्टाचार भाज... 'सीएम निवास में बैठा है पेपर लीक से जुड़ा अधिकारी', कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का मुख्यमंत्री ... बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे के बाद बीजापुर का दरभा इलाका हुआ भयमुक्त, विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार
मध्यप्रदेश

हाथ में हथियार, दे रहे वारदातों को अंजाम… कटनी में चड्डी-बनियान गैंग का आतंक

देश में चोरी और डकैती की कई वारदातें सामने आती रहती हैं, लेकिन कुछ गिरोह अपने अपराध करने के अजीब और चौंकाने वाले तरीकों से पहचान बना लेते हैं. ऐसा ही एक गिरोह है चड्डी-बनियान (terror of tights vest gang) गिरोह जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. इस गिरोह के सदस्य आधी रात को केवल चड्डी और बनियान पहनकर वारदात को अंजाम देते हैं. ऐसा इसलिए ताकि पुलिस उन्हें आसानी से पहचान न सके और भागते वक्त उनके कपड़े पहचान का कारण न बनें.

दरअसल कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र में भी ये गिरोह सक्रिय हो गया है. बीती रात रीठी के गोल बाजार स्थित लक्ष्मण सोनी की सोने-चांदी की दुकान को इस गिरोह ने निशाना बनाया. करीब 9 हथियारबंद बदमाश दुकान का शटर तोड़ने की कोशिश करते नजर आए. पड़ोसियों की सजगता और दुकान की सुरक्षा व्यवस्था के कारण वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके. पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. जिसमें बदमाशों की हरकतें साफ देखी जा सकती हैं.

terror of tights vest gang – घटना के तुरंत बाद इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया. स्थानीय लोग बड़ी संख्या में रीठी थाना पहुंच गए और पुलिस की लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन किया. आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और पुलिस पर आरोप लगाए कि वह इसे मामूली चोरी की कोशिश बताकर मामले को दबाने की कोशिश कर रही है. वहीं सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि अगर कोई उनके सामने आ जाता तो सभी चोर उन हथियारों से हमला भी कर सकते थे.

Related Articles

Back to top button