ब्रेकिंग
Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में... Supreme Court on Kerala Elephant: केरल के सबसे ऊंचे हाथी 'रमन' की कस्टडी पर SC का बड़ा आदेश; व्यावसा... Faridabad News: खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना; नगर निगम फरीदाबाद का बड़ा एक्शन Rajasamand News: प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान बड़ा हादसा; कुंड में डूबने से युवक की मौत, मंगेतर के सा... Vaibhav Sooryavanshi Batting: अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का तूफान; 200 की स्ट्राइक रेट से... Welcome to the Jungle Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर खर्च हुए 1.5 करोड़; जानें क्यो... Mahendra Makhijani Arrested: अमेरिका में भारतीय मूल के महेंद्र माखीजानी 955 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी क... Ethanol Blending News: पेट्रोल होगा सस्ता! E22-E30 फ्यूल पर सरकार ने खत्म की एक्साइज ड्यूटी, जानें क... WhatsApp Support Ending: जल्द इन पुराने iPhone और Android फोन पर बंद हो जाएगा WhatsApp; जानें क्या ह... Parama Ekadashi 2026: आज है परमा एकादशी; भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लगाएं इन खास चीजों का भ...
दिल्ली/NCR

‘4 इंजन’ के 4 बहाने, 10 मिनट की बारिश में दिल्ली बेहाल… BJP सरकार पर अरविंद केजरीवाल का निशाना

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बारिश में दिल्ली की प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को महज़ 10 मिनट की बारिश हुई लेकिन इस दौरान तैयारियों की पोल खुल गई. राजधानी का सबसे वीआईपी और सबसे महंगा इलाका माने जाने वाला कनॉट प्लेस जलमग्न हो गया. सड़कें तालाब बन गईं, ट्रैफिक व्यवस्था ठप हो गई और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

अरविंद केजरीवाल ने पूरे मामले में भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जब दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस का ये हाल है, तो बाकी दिल्ली की हालत का अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं है. सिर्फ़ 10 मिनट की बारिश में सड़कें तालाब बन गईं हैं. इसी के साथ उन्होंने कहा कि 5 महीने में दिल्ली को कहां आकर खड़ी हो गई है. क्या यही है 4 इंजन की सरकार की रफ्तार?

पूरा सिस्टम एक ही पार्टी के हाथ में है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने एक साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बीजेपी शासित नगर निगम और उपराज्यपाल पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जब पूरा सिस्टम एक ही पार्टी के हाथ में है, तो फिर ज़िम्मेदारी तय करने में देरी क्यों? राजधानी के सबसे हाई-प्रोफाइल इलाके में पानी भरा है, तो आम कॉलोनियों, गांवों और झुग्गियों की हालत कितनी दयनीय होगी, इसकी कल्पना ही भयावह है.

आम आदमी पार्टी ने रेखा गुप्ता सरकार को सिर्फ़ इवेंट मैनेजमेंट और फोटोशूट की सरकार करार दिया. उन्होंने कहा कि 5 महीने में एक भी ठोस काम जमीन पर दिखाई नहीं दिया. जनता उम्मीद कर रही थी कि नया चेहरा बदलाव लाएगा, लेकिन नतीजा ये निकला कि दिल्ली को पुराने ढर्रे पर छोड़ दिया गया है, जहां नाले साफ़ नहीं हुए, जहां जल निकासी की कोई तैयारी नहीं की गई, और जहां जनता बेहाल है लेकिन बीजेपी सरकार मौन है.

जनता को गुमराह कर रही बेजेपी-आप का आरोप

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी लोगों का मानना है कि अरविंद केजरीवाल का यह ट्वीट न केवल एक तंज है, बल्कि जनता को यह याद दिलाने की कोशिश भी है कि जब आम आदमी पार्टी सत्ता में थी, तो दिल्ली में मॉनसून से पहले व्यापक नाला सफाई और जलभराव रोधी व्यवस्थाएं की जाती थीं, जिनका असर ज़मीनी स्तर पर दिखता था.

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता भी यही जानना चाहती है क्या यही है , बीजेपी का चार इंजन मॉडल, जहां चारों इंजन एक ही दिशा में नहीं, बल्कि अलग-अलग बहानों में उलझे हुए हैं? और जनता को गुमराह कर रहे है? बारिश अभी शुरू हुई है. असली परीक्षा बाकी है. लेकिन शुरुआती नतीजे बीजेपी सरकार के लिए गंभीर चेतावनी बन चुके हैं.

Related Articles

Back to top button