ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
पंजाब

BJP काउंसलरों का धरना दूसरे दिन भी जारी, की जा रही यह मांग

लुधियाना : लुधियाना के बीजेपी के काउंसलरों की ओर से मेयर के खिलाफ शुक्रवार जो धरना लगाया था वह दूसरे दिन भी जारी है। बीजेपी काउंसलर सारी रात जोन डी ऑफिस सराभा नगर स्थित धरने में रहे, वहीं सोए। दूसरे दिन उन्होंने फिर धरना शुरू कर दिया ।

यह मामला बीजेपी काउंसलरों की ओर से अपनी समस्याओं को सुनाने के लिए मेयर के साथ मीटिंग के दौरान शुरू हुआ। बीजेपी काउंसलरों का कहना है कि सफाई नहीं हो रही, सीवरेज जाम है, पानी निकासी नहीं हो रही, विकास कार्यों में पिक एंड चूज का आरोप लगाया गया है। इस बात को लेकर मीटिंग में कहा-सुनी हुई। बीजेपी के काउंसलरों ने आरोप लगाया कि मेयर के गनमेन ने कुछ काउंसलरों को बाहर निकालने की कोशिश की। इस दौरान बीजेपी काउंसलरों ने धरना लगा दिया। मेयर और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बीजेपी काउंसलरों की मांग है कि जब तक मेयर की ओर से माफी नहीं मांगी जाएगी तब तक उनका धरना लगातार जारी रहेगी।

वहीं इस मामले में मेयर का कहना है कि शांतिपूर्ण माहौल में मीटिंग चल रही थी, समस्याएं सुनी जा रही थी। साथ ही साथ हल करने का निर्देश अधिकारियों को दिया जा रहा था। पर बीजेपी के कुछ काउंसलरों ने ऊंची आवाज में बात की, शोर सुनकर गनमेन अंदर आए तो बीजेपी के काउंसलरों ने मुद्दा बना लिया। उनकी ओर से कोई बुरा व्यवहार नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button