ब्रेकिंग
Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल...
पंजाब

कारोबारी संजय वर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट, गोली मारकर की गई थी ह’त्या

फाजिल्का: अबोहर के कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा हत्याकांड में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। अबोहर की नगर थाना पुलिस इस मामले में एक गैंगस्टर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पुलिस महाराष्ट्र की जेल में बंद आरोपी गैंगस्टर परवीन लोंकर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है, जिसे अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है। फाजिल्का के एस.एस.पी. गुरमीत सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अबोहर में कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा हत्याकांड में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और इसी के तहत अब पुलिस महाराष्ट्र की जेल में बंद परवीन लोंकर नामक गैंगस्टर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पुलिस को इस मामले से जुड़े होने की सूचना मिली थी।

क्या है मामला

गौरतलब है कि 7 जुलाई को अबोहर में मशहूर कपड़ा व्यवसायी संजय वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस इस मामले में अब तक लगभग 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से 2 आरोपियों की मौत हो चुकी है, जिन्हें पुलिस हथियारों की बरामदगी के लिए उनकी पहचान के आधार पर मौके पर ले गई थी। वहां आरोपियों के साथियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी मारे गए। फिलहाल हत्यारा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का कहना है कि पुलिस टीमें तैनात कर दी गई हैं और जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button