ब्रेकिंग
Ludhiana Property Fraud: शिवपुरी में प्रॉपर्टी का सौदा करना पड़ा भारी, 30 लाख से ज्यादा की रकम हड़पन... श्री कीरतपुर साहिब/रोपड़: कुल्लू दशहरा उत्सव से लौट रहे रोपड़ के चार लोगों की दर्दनाक हादसे में मौत,... Punjab Assembly Elections Preparations: चुनाव आयोग और बीईएल ने ईवीएम-वीवीपैट की पहली जांच को लेकर की... Jalandhar Gold and Silver Price Today: जालंधर सराफा बाजार में चमके सोने-चांदी के भाव, कीमतों में जबर... Ludhiana Shakti Nagar Crime: लुधियाना में बदमाशों के हौसले पस्त, राहगीर की बहादुरी देख हथियार छोड़कर... Ludhiana Dussehra Controversy: रावण के पुतले पर सीएम भगवंत मान और मेयर की तस्वीरें लगाना पड़ा भारी, ... Amritsar Jhabal Road Accident: धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को तेज रफ्तार टैंकर ने मारी टक्कर, किसान क... National Highway Toll Pass 2026: टोल प्लाजा के पास रहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब मात्र 1500 रुप... Ambala Cantt News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के अम्बाला पहुंचने पर जोरदार स्वागत, ऊर्ज... Haryana Anti-Corruption Action: भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे कर्मचारियों पर सरकार की सख्त कार्रवाई,...
पंजाब

पंजाब में मूसलाधार बारिश से तबाही, 7 गांवों का टूटा संपर्क

दीनानगर : पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के डैमों में पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते बीते दिन रावी दरिया में भारी मात्रा में पानी आने से दरिया के पार स्थित सात गांवों को जोड़ने वाली लिंक सड़क का अगला हिस्सा पानी की तेज़ धार में बह गया।

इस सड़क के क्षतिग्रस्त हो जाने से इन गांवों के लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले ही प्रशासन की ओर से इन गांवों को जोड़ने के लिए पक्की सड़क का निर्माण करवाया गया था, जिससे लोगों को आवाजाही में कोई दिक्कत न हो। लेकिन अचानक दरिया में जलस्तर बढ़ जाने के कारण यह सड़क टूट गई है और संपर्क पूरी तरह कट गया है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन समांग की है कि जैसे ही पानी का स्तर कम हो, इस सड़क की मरम्मत करवाई जाए ताकि लोगों को आवाजाही में आ रही समस्या से राहत मिल सके। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि प्रशासन को भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध करने चाहिए, ताकि अचानक आई आपदा से लोगों को परेशान न होना पड़े।

Related Articles

Back to top button