ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
देश

पुरी: क्या लड़की को बदमाशों ने नहीं जलाया? पीड़िता की मां के दावे से अलग है पुलिस की शुरुआती जांच

ओडिशा के पुरी में 15 साल की लड़की को कथित तौर पर जिंदा जलाने की घटना ने झकझोर कर रख दिया है. दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान लड़की ने दम तोड़ दिया. लड़की की मौत के कुछ घंटों बाद ही ओडिशा पुलिस ने शनिवार को कहा कि अब तक की जांच में किसी अन्य व्यक्ति के शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं. पुलिस के इस दावे ने मामले को नया मोड़ दे दिया है, क्योंकि पीड़िता की मां ने प्राथमिकी (FIR) में आरोप लगाया था कि तीन अज्ञात बदमाशों ने उसकी बेटी का अपहरण कर उसे आग के हवाले कर दिया था.

घटना 19 जुलाई को हुई थी, जब पीड़िता की मां ने पुरी के बलंगा थाने में एफआईआर दर्ज कराई. एफआईआर के अनुसार, उनकी बेटी को तीन अज्ञात लोग किडनैप करके अपने साथ ले गए और उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी. गंभीर हालत में लड़की को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया. तीन अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस बोली- घटना में कोई और शामिल नहीं

घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. फॉरेंसिक टीम और डॉग स्कॉवयड को मौके पर भेजा गया. शनिवार को पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, पुलिस ने पूरी ईमानदारी और गंभीरता से इस मामले की जांच की है. जांच अब अपने अंतिम चरण में है और अब तक की जांच के अनुसार, इसमें किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता के प्रमाण नहीं मिले हैं. पुलिस ने साथ ही आम जनता से अपील की कि इस संवेदनशील समय में मामले पर कोई भी भड़काऊ या संवेदनशील टिप्पणी न करें.

हालांकि, पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया कि लड़की को आग कैसे लगी. इस सवाल पर अब भी रहस्य बना हुआ है. जहां पीड़िता की मां का आरोप है कि उसकी बेटी को अपहरण कर जलाया गया, वहीं पुलिस की रिपोर्ट इसे खारिज करती दिख रही है.

घटना की जांच के लिए SIT का गठन

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया. पुलिस ने इस दौरान मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों और मंत्रियों के आवासों के आसपास भी सुरक्षा कड़ी कर दी. फिलहाल, प्रदेश में इस घटना को लेकर आक्रोश है. हालांकि, पुलिस की अंतिम रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के आधार पर ही यह तय हो पाएगा कि 15 वर्षीय लड़की की मौत के पीछे की सच्चाई क्या है.

Related Articles

Back to top button