ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
टेक्नोलॉजी

खतरे में प्राइवेसी! ChatGPT के इस फीचर से Google पर हजारों चैट हुईं ‘लीक’

ChatGPT चलाते हैं तो आप लोगों को ये जानने के बाद झटका लग सकता है कि आपकी सारी चैट्स Google Search में नजर आ रही थी. अब OpenAI ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि जिस फीचर की वजह से ऐसा हुआ उस फीचर को बंद कर दिया गया है. गौर करने वाली बात ये है कि ChatGPT Search Feature के कारण हजारों चैट्स पब्लिक डोमेन में आ गई थी, आसान भाषा में इसका मतलब ये है कि जो भी बात आपने इस एआई टूल से की वो सब गूगल में दिख रही थी.

ओपनएआई के चीफ इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर डेन स्टकी ने X (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि उस फीचर को हटा दिया गया है जो चैटजीपीटी चैट को सर्च इंजन में दिखा रहा था. पोस्ट में उन्होंने लिखा कि इस फीचर को एक्सपेरिमेंट के तौर पर चलाया जा रहा था. डेन स्टकी ने बताया कि इस फ़ीचर के लिए यूज़र्स को ऑप्ट-इन करना होता था, पहले शेयर करने के लिए चैट चुनकर फिर सर्च इंजन के साथ शेयर करने के लिए चेकबॉक्स पर क्लिक करना होता था.

उन्होंने कहा, अंततः हमारा मानना है कि इस फीचर के कारण लोगों से गलती से ऐसी चीजें शेयर करने के कई अवसर मिल गए जिन्हें वे शेयर नहीं करना चाहते थे इसलिए हम इस विकल्प को हटा रहे हैं. इससे एक बात साफ है कि ChatGPT ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया है, जिन लोगों ने इस फीचर का इस्तेमाल किया केवल उन लोगों की ही चैट्स गूगल में दिख रही थी. इस फीचर का इस्तेमाल करने पर लिंक जेनरेट हो जाता है जिसे शेयर किया जा सकता है. स्टकी ने यह भी बताया कि इंटरनेट पर आए चैट्स को हटाने के लिए हम सर्च इंजनों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button