ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
टेक्नोलॉजी

फोन में छिपा सुपर फीचर! Flight Mode के ये हैं 4 गजब के फायदे

अगर आप लोगों को लगता है कि स्मार्टफोन में मिलने वाला Flight Mode सिर्फ फ्लाइट में सफर करते दौरान ही इस्तेमाल किया जाता है तो आपका ऐसा सोचना गलत है. इस मोड का इस्तेमाल और भी कई तरीकों से किया जा सकता है, हम आज आप लोगों को बताएंगे कि फ्लाइट मोड को कौन-कौन से तरीकों से इस्तेमाल में लाया जा सकता है.

कुछ स्मार्टफोन्स में आपको Flight Mode तो वहीं कुछ मोबाइल फोन्स में AirPlane Mode नाम से ये फीचर आपको नोटिफिकेशन पैनल में दिख जाएगा. अगर नोटिफिकेशन पैनल में ये फीचर आपको नहीं मिलता है तो आप फोन की सेटिंग्स में जाकर इस फीचर को ढूंढ सकते हैं.

Flight Mode: इन 4 तरीकों के लिए भी कर सकते हैं यूज

एयरप्लेन मोड या फिर कह लीजिए फ्लाइट मोड जैसे ही आप ऑन करते हैं वैसे ही ये फीचर फोन में मोबाइल नेटवर्क को बंद कर देता है.

  • बैटरी बचाने में उस्ताद: इस फीचर को ऑन करने के बाद आप नोटिस करेंगे कि पहले की तुलना आपका स्मार्टफोन बैटरी की खपत कम करने लगा है.
  • फोन तेजी से चार्ज करने में करता है मदद: फोन को चार्ज पर लगाते वक्त अगर आप अपना फोन फ्लाइट मोड पर डाल देते हैं तो आप नोटिस करेंगे कि आपका फोन कम समय में जल्दी और तेजी से फुल चार्ज हो जाएगा.
  • बच्चों के लिए सेफ मोड: बच्चा गेम खेलने के लिए अगर आपका फोन लेता है तो फोन देने से पहले इस मोड को ऑन कर दें, ऐसा करने से आपका बच्चा इंटरनेट के जरिए कोई भी साइट या ऐप एक्सेस नहीं कर पाएगा.
  • नेटवर्क रीफ्रेश करना: जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया कि फ्लाइट मोड को ऑन करने पर मोबाइल नेटवर्क बंद हो जाता है. अगर फोन में नेटवर्क सिग्नल कमजोर आ रहा है या इंटरनेट अगर सही से फोन में काम नहीं कर रहा है, तो फ्लाइट मोड ऑन कर लीजिए. ऑन करने के बाद कुछ सेकेंड्स बाद फिर से फ्लाइट मोड को ऑफ करें, ऐसा करने से नेटवर्क रीफ्रेश हो जाता है.

Related Articles

Back to top button