ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में 24 घंटे से बारिश ‘गायब’, पहाड़ों पर हाई अलर्ट; बिहार-UP में हल्की बरसात; जानें 10 राज्यों का हाल

देश भर में इन दिनों मानसून सक्रिय है. पहाड़ी इलाकों में बारिश ने भीषण तांडव मचाया हुआ है. उत्तराखंड में बादल फटने से बड़े पैमाने पर तबाही हुई है. हिमाचल प्रदेश में भी मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कई इलाकों बाढ़ का प्रकोप देखने को मिल रहा है. बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा जैसे राज्यों में भी मूसलाधार बरसात हुई है.

हालांकि देश की राजधानी से बारिश नदारद है. यहां लोगों को उमस और गर्मी ने परेशान कर रखा है. मौसम विभाग के द्वारा बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है, लेकिन यहां पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं हुई है. मानसून ट्रफ को फिलहाल बारिश की मुख्य वजह माना जा रहा है, लेकिन मौजूदा हालात में ये दिल्ली के उत्तर की ओर खिसक गई है.

अगले 24 घंटे के दौरान कहां-कहां बारिश

ऐसे हालातों में पहाड़ों तक बारिश सीमित हो जाती है. इससे यहां अच्छी बारिश की संभावना कम हो गई है. हालांकि मौसम विभाग ने आज दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में बारिश 12 तारीख तक लगातार हो सकती है. वहीं अगले 24 घंटे के दौरान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, केरल और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

बंगाल से अंडमान-निकोबार तक बरसेंगे बादल

इन राज्यों में कुछ जगहों पर भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और साथ ही कुछ जगहों पर भारी बरसात हो सकती है. महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, रायलसीमा, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

मध्य भारत और राजस्थान में अगले 6-7 दिनों के दौरान हल्की बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी भारत में अगले 7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है. अरुणाचल प्रदेश के कुछ जगहों पर कल यानी आठ अगस्त को अत्यंत भारी बारिश हो सकती है.

Related Articles

Back to top button