ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
पंजाब

Rakhi से पहले एक साथ छोड़ी भाई-बहन ने दुनिया, यूं खींच ले गई मौ+त

फिरोजपुर: किसी ने सही ही कहा है कि मौत पर किसी का बस नहीं। ये जब भी आती है ऐसे आती है जिसकी कभी किसी ने उम्मीद नहीं की होती।  कुछ ऐसा ही हुआ फिरोजपुर के कस्बा मखू से मल्लांवाला की ओर मोटरसाइकिल पर आ रहे एक युवक और उसकी मौसेरी बहन के साथ। राखी से पहले ऐसी मौत से परिवार फूट-फूट कर रो रहा है।
जानकारी के अनुसार तेज़ रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही i20 कार ने मोटरसाइकिल सवार टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक और उसकी बहन की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के संबंध में थाना मल्लांवाला की पुलिस ने कार चालक भोला पुत्र कर्नैल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी देते हुए एएसआई कर्नैल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता जसवंत सिंह पुत्र चन्नण सिंह, निवासी बस्ती आसा सिंह वाली ने पुलिस को दी लिखित शिकायत और बयान में बताया कि उसका भतीजा गुरविंदर सिंह पुत्र तेजा सिंह, निवासी बस्ती आसा सिंह वाली, अपनी मासी की बेटी राजविंदर कौर पुत्री निर्मल सिंह, निवासी गांव साबू वाला, जिला जालंधर के साथ मखू की ओर से मोटरसाइकिल पर आ रहा था।

इसी दौरान, एक तेज़ रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही कार ने उन्हें ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गुरविंदर सिंह और उसकी मासी की बेटी राजविंदर कौर की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button