ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
पंजाब

भयानक सड़क हादसे में एम्बुलेंस चालक की गई जान, मौके पर मची अफरी-तफरी

फरीदकोट : पंजाब में एक भयानक हादसा होने का मामला सामने आया है। कोटकपूरा के जैतो रोड पर आज सुबह एक तेज रफ्तार कार से टक्कर कारण एक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रोमाना अलबेल सिंह गांव निवासी गुरनैब सिंह के रूप में हुई है, जो कोटकपूरा के सिविल अस्पताल में एम्बुलेंस का चालक था। मामले की सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया, साथ ही दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सिविल अस्पताल की एम्बुलेंस का चालक गुरनैब सिंह आज सुबह रोजाना की तरह अपने गांव से मोटरसाइकिल पर ड्यूटी पर आ रहा था। जब वह जैतो रोड पर गांव नानकसर के पास पहुंचा, तो पीछे से आ रही एक तेज रफ़्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर खाई में गिर गया, जबकि कार भी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। इस मामले पर बात करते हुए गाँव निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गुरनैब सिंह रोजाना की तरह अपनी मोटरसाइकिल पर ड्यूटी पर आ रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इस सड़क पर हो रहे हादसों पर चिंता भी जताई। मामले में थाना सिटी कोटकपूरा के एएसआई भूपिंदरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button