ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
दिल्ली/NCR

दिल्ली विधानसभा में क्या थमेगा विवाद? ‘फांसी घर’ हटाकर लिखा गया ‘टिफिन कक्ष’

दिल्ली विधानसभा में जिस हिस्से पर पहले ‘फांसी घर’ लिखा था, उसको हटाकर स्पीकर ने ‘टिफिन कक्ष’ लिखवा दिया है. इस बात की जानकारी खुद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने सदन में चर्चा के दौरान दी. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 9 अगस्त 2022 को इस कथित फांसी घर का उद्घाटन किया था. इससे पहले दिल्ली विधानसभा परिसर में कोई ‘फांसी घर’ न होने पर जोर देते हुए स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा था कि इस मामले को जांच के लिए विशेषाधिकार समिति के पास भेजा जाएगा.

उन्होंने कहा, “समिति पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल और पूर्व उपाध्यक्ष राखी बिड़ला को तलब करेगी.”

गुप्ता ने पहले सदन को बताया था कि जिस ढांचे का जीर्णोद्धार और उद्घाटन 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ‘फांसी घर’ के रूप में किया था, वह रिकॉर्ड के अनुसार वास्तव में एक ‘टिफिन घर’ था. स्पीकर ने कहा कि उन्होंने आप को फांसीघर के अस्तित्व के अपने दावों के समर्थन में “ठोस तथ्य और दस्तावेज” पेश करने का समय दिया था, लेकिन वे ऐसा करने में विफल रहे.

फांसी घर को लेकर विवाद

उन्होंने सदन को बताया, “फांसीघर के बाहर केजरीवाल और सिसोदिया के नाम वाली पट्टिका हटा दी जाएगी. 1912 का नक्शा जिसमें इसे टिफिन रूम के रूप में दर्शाया गया है, उसे भी प्रदर्शित किया जाएगा.”

गुप्ता ने कहा कि जब पिछली केजरीवाल सरकार ने घोषणा की थी कि वहां एक फांसीघर है, तो उन्होंने इसे शहादत स्थल के रूप में सम्मानित किया था. उन्होंने कहा, “तीन दिनों की चर्चा के बाद, और किसी भी ठोस सबूत के अभाव में, राष्ट्रीय अभिलेखागार, भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद और आईजीएनसीए द्वारा प्रदान किए गए दस्तावेजों ने पुष्टि की कि उस स्थल पर कभी कोई फांसीघर नहीं बनाया गया था.”

स्पीकर ने आप पर साधा निशाना

गुप्ता ने कहा, “जब हम विपक्ष में थे, तो हमें विश्वास दिलाया गया था कि यहां एक फांसीघर है. हम भावनात्मक रूप से भी उस स्थल से जुड़े हुए थे.” हालांकि, स्पीकर बनने के बाद उन्होंने गहन शोध किया और पाया कि विचाराधीन संरचना वास्तव में एक टिफिन घर थी, जो “बहुत परेशान करने वाली” बात थी. उन्होंने कहा, “इतिहास को विकृत किया गया और उन्होंने (आप) लोगों की भावनाओं के साथ खेला. यह सब धोखा है. लोग उन्हें इसके लिए माफ नहीं करेंगे.”

Related Articles

Back to top button