ब्रेकिंग
Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल... MP Ex IAS Officer Killed: भोपाल में पूर्व आईएएस के घर सनसनीखेज कत्ल, पत्नी के साथ रहते थे अधिकारी, न... Maharashtra FDA New Rules: महाराष्ट्र एफडीए के कड़े निर्देश, बेबी फूड और फॉर्मूला मिल्क के पैकेट पर ... Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ...
महाराष्ट्र

गढ़चिरौली में बड़ा हादसा, टू व्हीलर शोरूम की बिल्डिंग गिरी; 3 की मौत… कई मलबे में दबे

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां आरमोरी में अचानक हीरो कंपनी के टू व्हीलर शोरूम की बिल्डिंग ढह गई. हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई. वहीं कुछ लोग मलबे में दब गए. सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपेरशन शुरू किया.

हादसा शुक्रवार शाम करीब 6 बजे हुआ. आरमोरी में स्थित हीरो कंपनी के टू व्हीलर शोरूम की बिल्डिंग अचानक से भरभराकर गिर पड़ी. बिल्डिंग गिरते ही शोरूम में काम कर रहे कर्मी बाहर नहीं निकल पाए और उसी के मलबे में दब गए. आनन-फानन में लोगों ने पास के पुलिस थाने में हादसे की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड भी आ गई.

रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. फायर ब्रिगेड ने तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. वहीं अन्य फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. वहीं हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान स्थानीय लोगों ने भी पुलिस और फायर ब्रिगेड़ की मदद की.

हादसे में 3 की मौत, 3 घायल

इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों की पहचान आकाश नागेश्वर बुराडे (25), तहसिन इसराइल शेख (30), अफसान शेख (32) के रूप में हुई. वहीं घायलों की पहचान सौरभ चौधरी (25), विलास माने (50) और दीपक मेश्राम (23) के रूप में हुई. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए गढ़चिरौली जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया. वहीं पुलिस और फायर ब्रिगेड की हादसे के कारणों का पता लगा रही है.

Related Articles

Back to top button