ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

देशभर में रक्षा बंधन की धूम, PM मोदी ने स्कूली छात्राओं से बंधवाई राखी

रक्षा बंधन का पर्व आज शनिवार को देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. भाई और बहन के बीच प्रेम को दर्शाते इस पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की कई अन्य गणमान्य हस्तियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने आज 7 लोक कल्याण मार्ग पर स्थित अपने आवास पर आए ढेर सारी स्कूली छात्राओं और कई साध्वियों से राखी भी बंधवाई.

लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पर बड़ी संख्या में पहुंचीं स्कूल छात्राओं ने पीएम मोदी को राखी बांधीं. इस दौरान पीएम मोदी ने कई छात्राओं से बातचीत भी की. इस दौरान पीएम ने छात्राओं से हंसी-मजाक भी की.

इससे पहले पीएम मोदी ने रक्षा बंधन के पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की अनेकानेक शुभकामनाएं.”

CM योगी और मायावती ने भी दी बधाई

साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती समेत तमात नेताओं ने रक्षाबंधन के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने एक पोस्ट में कहा, “स्नेह की पवित्र गांठ, विश्वास की मौन प्रतिज्ञा, भाई-बहन के अटूट प्रेम की जीवंत अभिव्यक्ति रक्षाबंधन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई.”

उन्होंने आगे कहा, “रक्षासूत्र की नन्ही डोर सिर्फ कलाई नहीं बांधती, बल्कि आत्मा को भी जोड़ती है. यह हर युग में मर्यादा और आत्मीयता की अमर गाथा बुनती है.” प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी X पर कहा, “रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! यह पावन अवसर भाई-बहन के प्रेम, स्नेह एवं सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है.

पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने रक्षाबंधन की बधाई देते हुए X पर कहा, “भाई-बहन के आपस के पवित्र रिश्ते और प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार की देश के समस्त भाई-बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. लोग इसकी पवित्रता को बनाए रखते हुये पूरे सौहार्द व उमंग के साथ मनायें.”

Related Articles

Back to top button