ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
पंजाब

पंजाब से वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, कल से लगेगी मौज

माता वैष्णो देवी के दरबार जाने वाले पंजाब के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु से डिजिटल माध्यम से पंजाब से मां वैष्णो देवी के दरबार कटरा जाने के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद 11 अगस्त से ये ट्रेन आम जनता के लिए शुरू हो जाएगी। यह हाई-स्पीड ट्रेन अमृतसर और कटरा के बीच का सफर मात्र 5 घंटे 35 मिनट में पूरा करेगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डी.आर.एम. कार्यालय फिरोजपुर के रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इससे पंजाब और जम्मू-कश्मीर में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि अब पंजाब में कुल 5 वंदे भारत (10 सेवाएं) उपलब्ध होंगी। श्री माता वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर सिटी और ब्यास स्टेशन पर रुकेगी। ये सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस पूरी तरह से स्वदेशी है और कवच प्रणाली से लैस है।

इस ट्रेन में फोल्डेबल स्नैक टेबल, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सीटें, आधुनिक शौचालय और मनोरंजन सुविधाएं भी हैं और प्रत्येक कोच में जीपीएस आधारित रियल-टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लगाया गया है ताकि यात्री हर पल स्टेशन, गति और स्थान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।

Related Articles

Back to top button