ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
बिहार

‘ऊपर तक देना पड़ता है…’ बिहार में जन्म प्रमाण पत्र के लिए कर्मचारी ने मांगी घूस, बताई वजह

बिहार में आशा कार्यकर्ता द्वारा एक महिला से उसके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है. ये मामला राज्य के कटिहार जिले स्थित फलका प्रखंड के मघेली पंचायत के धनेठा गांव का बताया जा रहा है. यहां आशा कार्यकर्ता ने महिला से उसके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के 1200 रुपयों की मांग की. बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए रुपयों की मांग करने वाली आशा कार्यकर्ता का नाम पूनम देवी है.

पीड़ित महिला बीते चार वर्षों से अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. पीड़ित महिला ने बताया कि वार्ड 15 की आशा कार्यकर्ता पूनम देवी ने उससे उसके बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 1200 रुपयों की मांग की. आशा कार्यकर्ता ने साफ तौर पर कहा कि ऊपर से नीचे तक सभी को पैसा देता पड़ता है. तभी उसके बच्चे का प्रमाण पत्र बन सकता है.

4 साल पहले आशा कार्यकर्ता से ही कराया था प्रसव

चार सालों पहले आशा कार्यकर्ता पूनम देवी की देखरेख में ही महिला का प्रसव कराया गया था. हालांकि उस समय बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया गया था. उसके बाद से ही महिला लगातार अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की कोशिश कर रही है, लेकिन आशा कार्यकर्ता पूनम देवी उससे बच्चे का जन्म प्रमाम पत्र बनवाने के लिए पैसे मांग रही है और काम को लगातार टाल रही है.

पहले भी आ चुके हैं इस तरह के मामले

बता दें कि बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र लिए आशा कार्यकर्ता द्वारा पैसे मांगने का ये कोई पहला मामला नहीं है. बिहार से पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं. बिहार के बांका जिले के धौरेया प्रखंड स्थित चकमथुरा गांव में आशा कार्यकर्ताओं पर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर मोटी रकम लेने का आरोप लगाया गया था.

Related Articles

Back to top button