ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
देश

Coronavirus: लोगों के पटाखे चलाने पर भड़के कुमार विश्वास बोले- ये तो हद्द है…

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोरोनावायरस के खिलाफ एकजुटता की अपील पर असर देशभर में देखने को मिला।  हालांकि, कुछ जगहों पर लोगों इस दौरान, पटाखे भी फोड़े। इस पर कुमार विश्वास ने नाराजगी जताते हुए ट्वीट किया है।

उन्होंने कहा कि ये तो हद्द है। कहा क्या गया, हो क्या रहा है? कब सुधरेंगें? मेरी कॉलोनी में लोग सड़क पर पटाखे फोड़ रहे हैं! हम हर विपदा का प्रहसन क्यूं बना देते हैं? कोरोना योद्धाओं के लिए कृतज्ञता का दीपक हथेली पर लिए, बालकनी से पटाखे न चलाने के लिए पड़ोसियों पर चिल्लाता मैं अकेला क्यूं हूं?”

आपको बतां दे कि कांग्रेस समेत कई विपक्ष के नेता पीएम मोदी की इस अपील पर तंज भी कस रहे हैं। कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी चुटकी ली है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, “घंटी हो गई, दीया हो गया, हो गया दक्षिणा दान.. क्या एक बार में कर सकते हैं, सब पूजन विधि विधान।

Related Articles

Back to top button