ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
मनोरंजन

सलमान खान के बाद कोरोना की जंग में अमिताभ की बड़ी पहल, 1 लाख मजदूर परिवारों की करेंगे मदद

मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से देश की आर्थिक हालात पर भी काफी प्रभाव पड़ा है। हर कोई किसी न किसी तरह वायरस से लड़ने में लोगों की मदद कर रहे हैं। अब तक पीएम केयर फंड में कई बाॅलीवुड स्टार्स ने दान किया। इसी बीच बाॅलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन मे भी इस महामारी की घड़ी में बड़ा फैसला किया।

बिग बी ने फैसला लिया है कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े 1 लाख डेली वर्कर्स को महीने भर का राशन देंगे। अमिताभ के इस फैसले को सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया और कल्याण ज्वेलर्स की तरफ से सपॉर्ट भी किया गया है।

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क ने रविवार को एक स्टेटमेंट जारी यह जानकारी दी है जिसमें कहा गया है कि अमिताभ बच्चन द्वारा शुरू किए गए इस पहल पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया और कल्याण ज्वेलर्स ने सपोर्ट किया है, जिसमें देशभर के 1 लाख घरों में महीने भर का राशन पहुंचाया जाएगा।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फैसले के तहत देश के लीडिंग चेन हाइपरमार्केट्स और ग्रॉसरी स्टोर्स के डिजिटली बारकोड कूपन All India Film Employees Confederation के वेरिआफइड वर्कर्स को दिए जाएंगे। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को आर्थिक मदद दिए जाने की भी बात कही गई है। यहां इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि इन मजदूरों के लिए यह मदद कब तक उपलब्ध कराई जा सकेगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’, सूजीत सरकार की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’, रुमी जाफरी की फिल्म ‘चेहरे’ और नागराज मंजुले की फिल्म ‘झुंड’ में नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button