ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
विदेश

कोरोना संकट: 67 साल में पांचवीं बार ब्रिटेन की महारानी ने राष्ट्र को किया संबोधित, बोली- हम होंगे का

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय ने कोरोना वायरस के खतरे के बीच राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि स्व-अनुशासन और संकल्प से लोग इस वायरस से जीतेंगे और देश में अच्छे दिनों की वापसी होगी। 67 साल के अपने शासन में पांचवीं बार दिए भाषण में महारानी ने देशवासियों को सरकारी निर्देशों का पालन करने और एक-दूसरे की मदद करने के लिए धन्‍यवाद दिया।

ब्रिटेन शाही परिवार की 93 साल की महारानी और 54 सदस्यों वाले राष्ट्रमंडल देशों की प्रमुख ने कहा कि वह इस ‘उथल-पुथल के समय’ में दुनिया के दुख, पीड़ा और आर्थिक कठिनाइयों को समझ सकती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पूरी दुनिया इस समान प्रयास के लिए एकजुट हो रही है। इस सप्ताह की शुरुआत में विंडसर प्लेस में चार मिनट का यह भाषण रिकॉर्ड किया गया था। रविवार को प्रसारित इस भाषण में महारानी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में लोग इस बात पर गर्व करेंगे कि उन्होंने किस तरह से इस चुनौती से पार पाया था।

महारानी ने कहा कि मैं एक ऐसे समय में आपसे मुखातिब हूं जिसके बार में मुझे पता है कि यह काफी मुश्किलों भरा दौर है। हमारे देश में यह उथल-पुथल का समय है- जो कुछ लोगों की जिंदगियों में दुख लेकर आया, कुछ लोगों की जिंदगियों में वित्तीय दिक्कतें लेकर आया और हमारे रोजमर्रा के जीवन में ढेर सारा बदलाव लाया। इस भाषण को बीबीसी के मात्र एक कैमरापर्सन ने रिकॉर्ड किया जिन्होंने पूरा रक्षात्मक कवच पहन रखा था जबकि अन्य तकनीकी कर्मी दूसरे कमरे में काफी दूरी पर मौजूद थे।

महारानी ने लोगों का एकजुट होने की आह्वान करते हुए कहा कि हम होंगे कामयाब। महारानी के बेटे और वारिस प्रिंस चार्ल्स भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और एक सप्ताह तक पृथक वास के बाद वह बाहर आ चुके हैं। बता दें कि ब्रिटेन में अब तक इस वायरस से करीब पांच हजार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दुनियाभर में मौत का आंकड़ा 70,000 के पार जा चुका है।

Related Articles

Back to top button