ब्रेकिंग
Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए... सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच रियाद में अहम बैठक: मक्का डिफेंस पैक्ट एक्टिवेट, पाकिस्तान और तुर्की क... Food Inflation India: खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर आरबीआई और अर्थशास्त्रियों की चेतावनी, क्या और ... WhatsApp Scam Alert Feature: वॉट्सऐप लाने जा रहा है स्कैम अलर्ट फीचर, अनजान नंबरों के फ्रॉड से बचाएग... Pitru Visarjan Amavasya 2026: पूर्वजों को समर्पित सर्वपितृ अमावस्या पर इस विधि से करें श्राद्ध और तर... Coloured Cities of India: भारत के इन 5 खूबसूरत शहरों को क्यों कहा जाता है रंगों के नाम से, जानिए इसक... Delhi Police ACP Promotion Controversy: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में घिरे विवेक भगत, दिल्ली सरकार ने... Harmanpreet Kaur Resigns: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, तीनों फॉर्मेट ... Justice Nitin Sambre Appointed: जस्टिस डीके उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने के बाद जस्टिस ... West Bengal By-Election: नंदीग्राम और रेजीनगर पर महासंग्राम, बंगाल में बीजेपी के पहले राजनीतिक परीक्...
छत्तीसगढ़

‘मुझे डर है, कहीं मेरी बीवी को…’, लव मैरिज के 13 दिन बाद दुल्हन गायब, दामाद ने ससुर पर जताया शक

दोनों एक दूसरे से बेइंतहां प्यार करते थे. दोनों ने 15 मई को आर्य समाज मंदिर में शादी भी की. मगर शादी के 13 दिन बाद अचानक से दुल्हन के पिता उसे ले गए. कहा कि मैं इसे कुछ दिन के लिए मायके ले जा रहा हूं. मगर उसके बाद से दुल्हन का अता पता नहीं है. पति ने अपनी पत्नी को ढूंढने की तमाम कोशिशें कीं. आरोप लगाया कि पुलिस ने भी उसकी कोई मदद नहीं की. फिर पति ने हाईकोर्ट का रुख किया.

हाईकोर्ट ने एसपी को निर्देश दिया है कि 28 अगस्त तक युवती को ढूंढकर कोर्ट में पेश किया जाए. मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का है. दरअसल, बिलासपुर में रहने वाले सूरज बंजारे और मुंगेली निवासी युवती के बीच दोस्ती थी. जिसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे. 15 मई 2025 को सूरज ने युवती के साथ रायपुर के आर्य समाज मंदिर में लव मैरिज की. जिसके बाद युवक-युवती बतौर पति-पत्नी साथ रह रहे थे. युवक का आरोप है कि, 28 मई को युवती के परिजन उससे मिलने आए। जिसके बाद उसे जबरन अपने साथ लेकर चले गए।

वापस नहीं लौटी पत्नी तो शुरू की तलाश

सूरज का कहना है कि, उसकी पत्नी घर लौटने वाली थी। लेकिन, जब वो घर नहीं आई, तब परेशान होकर उसने उसकी तलाश की. युवती के परिजन भी जानकारी नहीं दे रहे हैं. वहीं, पुलिस से शिकायत कर सूरज थाने का चक्कर काटता रहा. लेकिन, पुलिस ने भी सहयोग नहीं किया. इसके बाद परेशान होकर सूरज ने महीनेभर पहले हाईकोर्ट में बंदी-प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की. इसमें बताया कि युवती के परिजन उसकी जानकारी नहीं दे रहे हैं और न ही उससे मिलाने को तैयार है. युवक का कहना है कि उसकी पत्नी के साथ अनहोनी की आशंका है. बोला- मुझे डर है कि कहीं मेरी बीवी को इन लोगों ने मार न डाला हो.

याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि युवती की जिंदगी को खतरा हो सकता है. इसलिए उसे तत्काल बरामद कर कोर्ट में पेश कराया जाए. ताकि, यह पता चल सके कि वो सुरक्षित है या नहीं.

हाईकोर्ट ने मुंगेली एसपी को दिया आदेश

इस मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर माना है. कोर्ट ने मुंगेली एसपी को हर संभव प्रयास कर युवती की तलाश करने और उसे 28 अगस्त तक कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है. इसके साथ ही युवती पिता को भी उपस्थित कराने कहा है.

Related Articles

Back to top button