ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की कमान होगी महान आर्यमन सिंधिया के हाथ ? 2 सितंबर को होगा चुनावों का ऐलान

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को लेकर हलचल तेज हो चली है. आने वाले दिनों में इसका चुनाव होने वाला है. यही कारण है कि इसको लेकर सरगर्मी तेज हो चली है. ऐसा माना जा रहा है इस बार एसोसिएशन की कमान सिंधिया राजघराने को मिल सकती है. इसके लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महान आर्यमन सिंधिया का नाम सबसे आगे चल रहा है. आर्यमन सिंधिया फिलहाल ग्वालियर क्रिकेट एसोसिएशन में उपाध्यक्ष की भूमिका में काम कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव की घोषणा 2 सितंबर को होने वाली है. इस पद को लेकर फिलहाल महानआर्यमन सिंधिया ही प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. अब तक किसी और का नाम सामने नहीं आया है. अगर आने वाले दिनों में किसी का नाम सामने नहीं आता है तो महान आर्यमन का निर्विरोध चुना जाना तय है.

पिता-दादा भी रह चुके हैं अध्यक्ष

महान आर्यमन को अगर मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की कमान की कमान मिलती है. वो अपनी परिवार के तीसरे ऐसे सदस्य होंगे जो लगातार इस पद पर रह चुके हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधवराव सिंधिया मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी लंबे समय तक संभाल चुके हैं, जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया भी एमपीसीए चेयरमैन रह चुके हैं. ऐसा कहा जाता है कि मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन लीग पर सिंधिया घराने का ही दबदबा रहा है.

महाआर्यमन ने की एमपीएल की शुरुआत

महाआर्यमन सिंधिया और सिंधिया राजघराना लंबे समय से क्रिकेट में अपनी रुचि दिखाता रहा है. यही कारण है कि समय समय पर कई बड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते रहे हैं. हाल के कुछ सालों में महाआर्यमन ने आईपीएल की तर्ज पर ही एमपीएल की शुरुआत की थी. इसके अब तक दो सीजन पूरे हो चुके हैं. ऐसे में अब सबकी निगाहें एमपीसीए के चुनाव पर टिकी हैं.

शाही सवारी में शामिल होंगे ज्योतिरादित्य और महानआर्यमन

सिंधिया राजघराने के 14वें वंशज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उसी परंपरा का निर्वहन करने के लिए उज्जैन आ रहे हैं, जिस परंपरा की शुरुआत सिंधिया काल में हुई थी. ⁠1732 में लगभग 300 साल पहले सिंधिया घराने के राणोजी सिंधिया ने महाकालेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था. इसके बाद 500 साल से बंद मंदिर को पुनः खोला गया था और भगवान महाकाल की सवारी का क्रम फिर से शुरू हुआ था.

Related Articles

Back to top button