ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
व्यापार

ऑनलाइन गेमिंग पर नया कानून आने से आज इस शेयर में आ सकती है भारी गिरावट, आपने तो नहीं लगा रखा पैसा?

सरकार ने ऑनलाइन गेम खेलने वालों और ऐसे प्लेटफॉर्म चलाने वालों पर लगाम लगाने के लिए नया कानून बनाया है. इस कानून का नाम है ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025, जिसे बुधवार को लोकसभा में पास कर दिया गया. अब इस कानून के तहत अगर कोई भी ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म लोगों से असली पैसे लेकर खेल करवाता है, तो उस पर सीधी कार्रवाई होगी. चाहे वो खेल दिमाग से खेला जाए या किस्मत से, सब पर एक जैसी सख्ती होगी. बिल में इतना सख्त प्रावधान है कि पुलिस या जांच एजेंसी अब बिना वारंट के भी किसी के दफ्तर या घर की तलाशी ले सकती है और गिरफ्तार कर सकती है. सरकार को यह भी हक मिलेगा कि वह देश में कहीं भी ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े सिस्टम, कंप्यूटर या मोबाइल की जांच कर सके.

इस कानून की सबसे सीधी मार पड़ी है भारत की अकेली लिस्टेड गेमिंग कंपनी नजारा टेक पर. कानून पास होने की खबर आते ही बुधवार को शेयर बाजार में नजारा टेक के शेयर बुरी तरह लुढ़क गए. कंपनी का शेयर करीब 13 फीसदी गिरकर ₹1,220 पर बंद हुआ. ये गिरावट एक दिन में करीब 170 रुपये प्रति शेयर की थी, जिससे छोटे निवेशक ही नहीं, बड़े-बड़े दिग्गजों को भी बड़ा नुकसान हुआ. मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह गिरावट आज और बढ़ सकती है और कुछ ही दिनों में शेयर 30 फीसदी तक नीचे जा सकता है. ऐसे में अगर आपने इस कंपनी के शेयर खरीदे हैं आपको सर्तक रहने की जरूरत है.

नजारा की ‘छुपी हुई’ हिस्सेदारी बनी परेशानी

कागजों पर देखें तो नजारा टेक का रियल मनी गेमिंग यानी असली पैसे के साथ खेले जाने वाले खेलों से कोई सीधा लेना-देना नहीं है. लेकिन साल 2024 में नजारा ने पोकरबाजी नाम के गेमिंग ऐप को चलाने वाली कंपनी मूनशाइन टेक्नोलॉजी में करीब 47.7 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली थी. अब यह हिस्सेदारी घटकर 46.07 फीसदी रह गई है, जिसकी मौजूदा कीमत 805 करोड़ रुपये के आसपास है. नजारा टेक का कहना है कि यह सिर्फ एक निवेश है, कंपनी खुद रियल मनी गेमिंग नहीं चलाती. लेकिन चूंकि कानून में अब ऐसी हिस्सेदारी पर भी असर पड़ सकता है, इसलिए बाजार में डर बना हुआ है.

खतरे में है कंपनी का निवेश

शेयर बाजार की नजर रखने वाली फर्मों का कहना है कि नजारा टेक अब तक पोकरबाजी पर बड़ा दांव लगा रही थी. यही वजह है कि कंपनी के शेयर की कीमत में इस ऐप का अहम योगदान था. प्रभुदास लीलाधर ने कहा है कि अगर इस गेमिंग बिजनेस पर पाबंदी लगती है, तो नजारा को अपनी हिस्सेदारी को राइट-ऑफ यानी जीरो मानना पड़ सकता है. उन्होंने पहले इस शेयर का लक्ष्य ₹1,345 बताया था, जिसमें से करीब 35% वैल्यू पोकरबाजी से जुड़ी थी. अगर यह हिस्सा हटता है तो शेयर ₹917 तक गिर सकता है. चोला सिक्योरिटीज के एक्सपर्ट धर्मेश कांत ने भी कहा कि कंपनी की वैल्यू में 25 से 30 प्रतिशत की गिरावट हो सकती है.

बड़े निवेशकों को भी तगड़ा झटका

नजारा टेक में सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि देश के दो बड़े निवेशक भी पैसा लगाए हुए हैं. निखिल कामत, जो ज़ेरोधा के को-फाउंडर हैं, उनके पास नजारा टेक के 15 लाख से ज्यादा शेयर हैं. बुधवार को उनके इन शेयरों की कीमत में करीब 26 करोड़ रुपये की गिरावट आ गई. वहीं जाने-माने निवेशक मधुसूदन केला के पास भी कंपनी के 11 लाख के करीब शेयर हैं. उनकी होल्डिंग की कीमत में 19 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी आई है. इन बड़े नामों को हुए नुकसान से साफ है कि इस गिरावट का असर बहुत गहरा है.

अब निवेशकों को क्या करना चाहिए?

सरकार के नए कानून के बाद रियल मनी गेमिंग इंडस्ट्री पर संकट खड़ा हो गया है. नजारा टेक भले ही सीधे इस धंधे में शामिल न हो, लेकिन उसकी बड़ी हिस्सेदारी ऐसी कंपनी में है जो इस कानून की जद में आ सकती है. इसलिए शेयर बाजार के जानकारों की सलाह है कि अभी इस स्टॉक में सावधानी से कदम रखना चाहिए. जब तक साफ तस्वीर सामने न आ जाए, तब तक इस शेयर से दूर रहना समझदारी हो सकती है.

Related Articles

Back to top button