ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...
मध्यप्रदेश

12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अगले 24 घंटे बेहद अहम

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के कई इलाकों में लगातार झमाझम बारिश का दौर जारी है। राजधानी भोपाल में भी गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और रात में भी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश में एक मजबूत सिस्टम सक्रिय है, जिसकी वजह से अगले 24 घंटों में कई जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को 12 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर शामिल हैं। इन इलाकों में 2 से 4 इंच तक बारिश होने का अनुमान है।

बाकी जिलों में भी बरसात की संभावना

प्रदेश के बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद जताई गई है। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक मध्य प्रदेश में औसतन 32.4 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से करीब 87% ज्यादा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 22 और 23 अगस्त को भी कई जिलों में तेज बारिश की स्थिति बन सकती है।

रतलाम में सबसे ज्यादा पानी

बुधवार को रतलाम जिले में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई, जहां सिर्फ 9 घंटे में लगभग 3 इंच पानी गिरा, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया। दमोह में भी करीब ढाई इंच बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा इंदौर, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, भोपाल, नरसिंहपुर, उज्जैन, बैतूल, रीवा, सागर, सतना, सीधी, देवास, विदिशा, जबलपुर, छतरपुर, आगर-मालवा, शाजापुर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, बालाघाट और टीकमगढ़ जैसे जिलों में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की फुहारें पड़ीं।

क्यों बढ़ी बारिश की गतिविधियां

मौसम विभाग के अनुसार, बैतूल से लेकर मंडला तक मानसून ट्रफ सक्रिय है, जबकि प्रदेश में दो अलग-अलग साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बने हुए हैं। इन सिस्टम्स की वजह से आने वाले कुछ दिनों तक मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button