ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
धार्मिक

क्या एक बार हरतालिका तीज व्रत रख लेने पर आजीवन निभाना ज़रूरी है,विशेष परिस्थिति में क्या करें?

हरतालिका तीज का व्रत हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. यह व्रत मुख्य रूप से सौभाग्य, अखंड पति सुख और दांपत्य जीवन की लंबी उम्र के लिए किया जाता है. पौराणिक मान्यता है कि इसी दिन माता पार्वती ने कठोर तप करके भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था. यही कारण है कि विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अविवाहित कन्याएं अच्छे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए यह व्रत करती हैं.

भाद्रपद मास की तृतीया को रखा जाने वाला हरतालिका तीज व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे पवित्र पर्व माना जाता है. इस दिन माता पार्वती ने तप कर शिव को पति रूप में प्राप्त किया था. मान्यता है कि यह व्रत न केवल पति की दीर्घायु देता है बल्कि दांपत्य जीवन की हर मुश्किल को आसान करता है. लेकिन अक्सर महिलाओं के मन में सवाल उठता है कि क्या हरतालिका तीज का व्रत एक बार रखने पर आजीवन निभाना जरूरी है?

क्या एक बार शुरू करने पर जीवनभर करना अनिवार्य है?

अक्सर महिलाओं के मन में यह सवाल उठता है कि यदि एक बार हरतालिका तीज का व्रत शुरू कर दिया तो क्या इसे आजीवन करना पड़ता है? धर्मग्रंथों और पुराणों के अनुसार तीज व्रत का महत्व बहुत बड़ा है और इसे बहुत पुण्यकारी माना गया है. मान्यता है कि एक बार जब कोई महिला यह व्रत आरंभ करती है तो उसे यथासंभव जीवनभर इसे निभाना चाहिए. क्योंकि यह व्रत माता पार्वती और भगवान शिव के मिलन की कथा से जुड़ा हुआ है और इसे बीच में छोड़ना शुभ नहीं माना जाता.

विशेष परिस्थिति में क्या करें?

हालांकि, यदि स्वास्थ्य कारणों, वृद्धावस्था या किसी अन्य मजबूरीवश महिला हर साल यह व्रत नहीं कर पाती तो धार्मिक मान्यता कहती है कि उसे मन ही मन भगवान शिवपार्वती का ध्यान करके व्रत का संकल्प छोड़ने की अनुमति है. कई स्थानों पर परंपरा है कि ऐसी स्थिति में कोई अन्य महिला (परिवार की बहू या बेटी) उस व्रत को आगे निभाती है.

धार्मिक दृष्टिकोण से लाभ

कहा जाता है कि तीज व्रत न केवल वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाता है बल्कि स्त्री के जीवन से अनेक कष्ट भी दूर करता है.यह व्रत जीवनसाथी के प्रति समर्पण और निष्ठा का प्रतीक है. यही वजह है कि महिलाएं इसे पूरे उत्साह और श्रद्धा से करती हैं. हरतालिका तीज का व्रत अत्यंत पवित्र और पुण्यकारी माना जाता है. एक बार इसे आरंभ करने पर आजीवन निभाने की परंपरा जरूर है, लेकिन यदि असमर्थता हो तो शिवपार्वती के ध्यान और संकल्प त्याग की अनुमति भी शास्त्रों में दी गई है.

Related Articles

Back to top button