ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
मनोरंजन

CORONAVIRUS: कोकिलाबेन हाॅस्पिटल में भर्ती ये एक्ट्रेस,छोटी बहन का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव

मुंबई: कोरोना वायरस का पूरे देश में काफी कहर देखने को मिल रहा है। बीते दिनों ही खबर आई थी बॉलीवुड के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी की छोटी बेटी शजा मोरानी कोरोना संक्रमित हैं। वहीं अब उनकी दूसरी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस जोया मोरानी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। जोया मोरानी भी कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं।

बता दें कि कि जोया एक बाॅलीवुड एक्ट्रेस हैं। वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वे लगभग एक दशक से बॉलीवुड में सक्रिय हैं हालांकि इस दौरान उन्होंने बहद कम ही फिल्मों में काम किया है। जोया ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी।

वह  शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम में असिस्टेंट डायरेक्टर थी। इसके अलावा साल 2008 में वे अजय देवगन और विद्या बालन की फिल्म हल्ला बोल में असिस्टेंट डायरेक्टर के रोल में नजर आई थीं। फिल्म की बात करें तो वह साल 2011 मेंऑलवेज कभी कभी फिल्म का हिस्सा थीं। इस फिल्म में अली फजल लीड रोल में थे। इसके बाद साल 2015 में वे कुणाल खेमू संग भाग जॉनी फिल्म में काम कर चुकी हैं।

बाॅलीवुड इंडस्ट्री में यह कोरोना का तीसरा केस है। इससे पहले उनकी बहन शजा मोरानी भी कोरोना का शिकार हुईं। इन दोनों बहनों के अलावा बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं लेकिन इलाज के बाद वे घर लौट गई हैं।

Related Articles

Back to top button