ब्रेकिंग
All India Weather Forecast: उत्तर-पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जानें... Indore News Update: आज इंदौर आ रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, स्वामित्व योजना कार्यक्रम में... Rahul Gandhi Indore Visit: 19 सितंबर को इंदौर आ रहे राहुल गांधी; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में हों... MP Cabinet Decision: डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला! जल निगम बना 'जल एवं स्वच्छता निगम', ₹57 करोड़ का ब... Bhopal Airport Winter Schedule: भोपाल से शारजाह के लिए पहली इंटरनेशनल फ्लाइट जल्द! विंटर शेड्यूल में... Gwalior Crime News: KRH में शर्मनाक वारदात! जुड़वा बेटियों के जन्म से गुस्साए पति ने प्रसूता पत्नी प... Ratlam Murder Case: जमीन का हिस्सा न देना पड़े इसलिए देवर-ससुर ने ली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की जान; रत... Bhopal News: ओवैसी के कार्यक्रम के बाद भोपाल में बढ़ा सियासी पारा, टी. राजा सिंह की सभा के लिए मांगी... Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र...
धार्मिक

हरतालिका तीज व्रत कल, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री लिस्ट

हिंदू धर्म में हर पर्व, व्रत त्योहार का अपना अलग और विशेष महत्व है. हर साल हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भगवान शिव और माता-पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है. यह व्रत सुखी दांपत्य जीवन और संतान की प्राप्ति के लिए रखा जाता है.हरतालिका तीज की पूजा सही समय पर करना जरूरी होता है. इस दिन पूजा शुभ मुहूर्त में की जाए तो उसका फल अधिक प्राप्त होता है. इस व्रत की पूजा को सुबह के समय किया जाता है.

  • प्रातःकाल हरितालिका पूजा मुहूर्त सुबह 5 बजकर 56 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. जिसकी कुल अवधि 02 घण्टे 35 मिनट्स रहेगी.

हरतालिका व्रत के दिन अगर किसी कारण आप सुबह के पूजन मुहूर्त में पूजा-अर्चना नहीं कर पाते तो आप शाम को प्रदोष काल में इस व्रत की पूजा कर सकते हैं. तीज की पूजा के समय नए व सुन्दर वस्त्र पहने. इस दिन रेत या बालू से बनी शिव-पार्वती की प्रतिमा की विधिवत पूजा करें.

हरतालिका तीज 2025 पूजा सामग्री लिस्ट (Hartalika Teej 2025 Puja Samagri List)

  • हरतालिका तीज की पूजा के लिए घी, दीपक, धूपबत्ती, फल, फूल लाएं.
  • इस दिन रेत से भगवान शिव और माता-पार्वती की मूर्ति बनाएं.
  • कपूर, पान भगवान को अर्पित करें.
  • भोग के लिए केले लाएं.
  • बेल के पत्ते, कलश, धतूरा, आम के पत्ते, केले के पत्ते, चौकी, शमी के पत्ते पूजा साथ पर रखें.
  • कुमकुम, सूखा नारियल, गुलाल, पंचामृत, कलावा, इत्र, चंदन आदि चीजें लाएं.
  • 16 श्रृंगार का सामान पूजा स्थान पर रखें.

हरतालिका तीज के व्रत के दिन विधि-विधान से पूजा, हरतालिका व्रत की कथा और आरती कर श्रृंगार का सामान मां पार्वती को अर्पित करें और अखंड सौभाग्य की कामना करें.

Related Articles

Back to top button