ब्रेकिंग
Weather News in Hindi: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तू... Bhopal Khanugaon Riyaz Manzil Dispute: शत्रु संपत्ति कार्रवाई में नया मोड़, 25 नोटिसधारियों ने एसडीए... Sheopur Broad Gauge Line: बीरपुर-सिरोनी रोड के बीच 24 किमी रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण, जल्द दौड़ेगी ट... Palasia Indore Builder Death: ऑफिस के कैमरे से हार्डडिस्क गायब और मोबाइल पर पैटर्न लॉक, पुलिस खंगाल ... Gold Rate Today India: सोना और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए महानगरों और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के... Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक...
देश

Coronavirus : झारखंड के मंत्री हाजी हुसैन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, तब्लीगी जमात से जुड़े बेटे को भी राहत

रांची। Coronavirus झारखंड सरकार के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि तब्लीगी जमात से कनेक्शन रखने वाले उनके बेटे के लिए भी राहत की खबर है। मंत्री के बेटे की कोरोना वायरस जांच की रिपोर्ट भी नेगेटिव है। इससे पहले मंत्री के बेटे के दिल्‍ली निजामुद्दीन मरकज कनेक्शन सामने आने के बाद मंत्री हाजी हुसैन अंसारी को पूरे परिवार के साथ होम क्वारंटाइन में रखा गया था। तब मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के बेटे के तब्लीगी जमात से जुड़े होने और दिल्ली निजामुद्दीन मरकज में शामिल होने की सूचना सरकार से छिपाने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्री से नाराज होने और जल्‍द ही जवाब तलब किए जाने की चर्चा सुर्खियों में थी। इधर कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम के आदेश पर रांची के नगड़ी से बसों में ठूंसकर सैंकड़ों श्रमिकों को पाकुड़ भेजे जाने और लॉक डाउन के नियमों की अनदेखी करने के मामले में भी सीएम के स्‍तर पर कार्रवाई की बात कही जा रही है। जबकि रांची के डीसी को पहले ही शो कॉज किया गया है।

Related Articles

Back to top button