ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
व्यापार

Post Office की PPF स्कीम, मंथली सेविंग से ऐसे मिलेगा 40 लाख रुपए का फायदा

हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी कमाई का कुछ हिस्सा बचत हो और वह कहीं ऐसा निवेश करे, जहाँ उसका पैसा सुरक्षित भी रहे और अच्छा रिटर्न भी मिले. ऐसे में पोस्ट ऑफिस की PPF स्कीम (Public Provident Fund) आपके लिए एक बहुत ही भरोसेमंद विकल्प हो सकता है.

यह स्कीम खासकर उन लोगों के लिए है जो बिना ज्यादा रिस्क लिए टैक्स फ्री रिटर्न पाना चाहते हैं. आइए जानते हैं कि इस स्कीम क्या खास है और कैसे आप मासिक बचत से 40 लाख रुपये तक का बड़ा फंड बना सकते हैं.

ब्याज और लॉक-इन पीरियड

पब्लिक प्रोविडेंट फंड पर सरकार द्वारा हर साल 7.1% का टैक्स फ्री ब्याज मिलता है. यानी इस पर न तो आपको कोई टैक्स देना होगा और न ही मिलने वाली रकम पर कोई टैक्स कटेगा. इस स्कीम में निवेश के लिए 15 साल का लॉक-इन पीरियड होता है. अगर आप चाहें तो 15 साल के बाद इसे हर 5 साल के लिए आगे भी बढ़ा सकते हैं.

15 साल में कैसे बनेंगे 40 लाख रुपए?

अगर आप हर साल 1.5 लाख रुपए या हर महीने 12,500 रुपये जमा करते हैं और ब्याज दर 7.1% रहती है, तो 15 साल के अंत में आपका कुल निवेश 22.5 लाख रुपये होगा. लेकिन ब्याज के साथ यह रकम बढ़कर करीब 40.7 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी.

कैसे करें शुरुआत और कितना निवेश कर सकते हैं?

PPF स्कीम में निवेश की शुरुआत मात्र 500 रुपये से की जा सकती है. इसमें सालाना अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. आप चाहे तो इसे हर महीने छोटे-छोटे किस्तों में भी जमा कर सकते हैं. मतलब कि अगर आप हर महीने 12,500 रुपये बचाते हैं, तो पूरे साल 1.5 लाख रुपये का निवेश हो जाएगा. PPF अकाउंट आप किसी भी पोस्ट ऑफिस या बैंक में आसानी से खोल सकते हैं. इससे आपको सरकार की सुरक्षा मिलती है और आपका पैसा सुरक्षित रहता है.

लोन और अकाउंट से पैसे निकालने की सुविधा

PPF स्कीम की एक बड़ी खासियत यह भी है कि आप पांचवें साल के बाद अपने खाते से कुछ रकम निकाल सकते हैं. मतलब कि 15 साल की लॉक-इन अवधि के बीच में भी आपको जरूरी पैसे की जरूरत हो, तो आप निकाल सकते हैं. साथ ही, तीसरे वित्तीय वर्ष के बाद आप PPF अकाउंट के खिलाफ लोन भी ले सकते हैं.

Related Articles

Back to top button