ब्रेकिंग
Delhi Honeytrap Case: व्हाट्सएप दोस्ती के बाद रेस्टोरेंट में बुलाया, 21 हजार का बिल थमाकर मारपीट और ... Delhi Traffic Challan New Rule: कोर्ट में चालान चैलेंज करने से पहले भरना होगा 50% अमाउंट, जानिए क्या... Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा...
मध्यप्रदेश

बाबू जी ये क्या… एक प्लॉट की 2 NOC जारी की, विरोध पर युवक को जड़ा थप्पड़

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र से एक नशे में चूर बाबू का वीडियो सामने आया है. बाबू थाने में न केवल उत्पात मचा रहा है, बल्कि इस बाबू ने एक युवक को थप्पड़ भी जड़ दिया. जानकारी के अनुसार, विवाद एक प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए जारी की गई दो फर्जी एनओसी को लेकर था. युवक को थप्पड़ मारने वाले बाबू का नाम उदयराज मीणा है. उदयराज मीणा ने थाना परिसर में युवक को थप्पड़ मार दिया. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई.

अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. जिस युवक को नगर परिषद के ग्रेड-3 कर्मचारी उदयराज मीणा ने थप्पड़ मारा उसका नाम राहुल गुप्ता है. राहुल गुप्ता ने अपने प्लॉट की एनओसी पहले ही प्राप्त कर ली थी. इसके बाद उदयराज मीणा ने उसी प्लॉट की दूसरी एनओसी राजा बेटी के नाम जारी कर दी. बाबू पर आरोप है कि उसने दूसरी एसओसी रिश्वत लेकर जारी की थी.

NOC के संबंध में बहस शुरू हुई, फिर जड़ा थप्पड़

राहुल ने इसकी शिकायत सोमवार को नगर परिषद में की थी. यहीं से दोनों में विवाद शुरू हो गया. इन दोनों के बीच में हुए विवाद के बाद रात में इन दोनों की मुलाकात हो गई. इस दौरान नगर परिषद से प्लॉट के लिए जारी की गई एनओसी के संबंध में इन दोनों के बीच में बहस शुरू हो गई. मामला बैराड़ थाने तक पहुंचा. थाने में शराब के नशे में धुत उदयराज ने राहुल को थप्पड़ मार दिया.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

राहुल ने भी अपने बचाव में हाथ उठाया. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई. अब इस मामले को लेकर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है और आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस की तरफ से कही गई है. उदयराज मीणा का नाम पहले भी विवादों से जुड़ चुका है. वह विजयपुर और पोहरी नगर परिषद में सीएमओ के पद पर रहते हुए भी विवादों में रहा है. अब वीडियो वायरल होने के बाद यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है.

Related Articles

Back to top button