ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
उत्तरप्रदेश

मुरादाबाद की सड़क पर बीवी का तांडव, सरेआम पति को पीटा और कपड़े भी फाड़े, बोली- भाग रहा था हमें छोड़कर

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थाना इलाके डींगरपुर मार्ग पर एक महिला ने अपने पति को सरेआम पीट दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. महिला का कहना है कि पति उसे और बच्चों को छोड़कर भागने की फिराक में था. पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है.

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार रात जहांगीर अस्पताल के पास डींगरपुर मार्ग की है. यहां एक महिला ने सरेआम सड़क पर अपने पति की जमकर धुनाई कर डाली. इस दौरान सड़क पर भीड़ जमा हो गई, जिससे जाम लग गया. किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है.

वायरल वीडियो के अनुसार, यह घटना रविवार रात लगभग 8:30 बजे की है. वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला ने सड़क पर एक पुरुष को पकड़ लिया और उस पर थप्पड़ों की बरसात कर दी. यह देखकर आसपास के लोग और राहगीर वहां रुक गए और भीड़ इकट्ठा हो गई. कई लोगों ने अपने फोन से इस घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया.

ट्रैफिक जाम हो गया सड़क पर

वीडियो में महिला रोते हुए कह रही है कि यह व्यक्ति उसे और उसके बच्चों को छोड़कर भाग रहा था. किसी ने भी हिम्मत नहीं दिखाई कि उसे रोक सके. हंगामे के कारण डींगरपुर-पाकबड़ा मार्ग पर काफी देर तक जाम रहा।इस हंगामे से सड़क पर वाहनों की आवाजाही रुक गई. पुरुष किसी तरह अपनी पत्नी से बचकर भागने में सफल रहा. महिला ने कुछ दूरी तक उसका पीछा भी किया, लेकिन वह उसे पकड़ न सकी.

पुलिस को नहीं मिली जानकारी

पुरुष के भागने के बाद भीड़ तितर-बितर हुई और सड़क पर यातायात सामान्य हो गया. वीडियो में पुरुष की पिटाई और महिला का दुख स्पष्ट दिखाई दे रहा है. इस मामले में पाकबड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि इस घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है. अगर महिला की ओर से कोई शिकायत या लिखित आवेदन मिलता है, तो पुलिस जांच कर उचित कदम उठाएगी. वहीं दूसरी तरफ, यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

Related Articles

Back to top button