ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
लाइफ स्टाइल

डेली रूटीन में की गईं ये गलतियां आंखों को बनाती हैं वीक, इन्हें आज ही बदलें

आंखें हमारे शरीर का एक अहम अंग है. लेकिन आज कल आंखों से जुड़ी कई समस्याएं देखने को मिल रही हैं. पहले जहां उम्र के साथ आंखों की रोशनी कम होती है. वहीं अब कम उम्र में भी लोगों की Eyesight वीक हो रही है. 5 साल के बच्चे से लेकर 50 साल के बुजुर्ग तक आंखों की कई समस्याओं से जूझ रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी समस्या है डेली रूटीन में की गई कुछ ऐसी गलतियां, जिन्हें लोग अनजाने में कर बैठते हैं.

इसमें ज्यादा स्क्रीन टाइम से लेकर अनहेल्दी खाने तक की आदत शामिल है. तो चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि रोजमर्रा की जिंदगी में की गई वो कौन सी गलतियां हैं, जो सीधा आपकी आंखों पर असर डालती हैं और आप इनसे कैसे बच सकते हैं.

घंटों फोन पर लगे रहना

आजकल की डिजिटल दुनिया में स्क्रीनटाइम ज्यादा हो गया है. ऑफिस में डेस्क वर्क से लेकर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने तक लोग अपना ज्यादा से ज्यादा समय स्क्रीन के सामने ही बिताते हैं, जिसका सीधा असर आंखों पर पड़ता है. इससे आंखों में ड्राईनेस, इररिटेशन और विजन का कमजोर होना तक शामिल है. लैपटॉप और मोबाइल से निकलने वाली ब्लू लाइट स्लीप सर्कल को भी डिस्टर्ब कर सकती है. इसके लिए आप 20-20-20 रूल अपना सकते हैं, जिसमें हर 20 मिनट में 20 सेकेंड के लिए 20 मीचर दूर देखना होता है. इससे आंखों में होने वाली ड्राईनेस और इरिरेटनश से राहत मिलेगी.

धूप में चश्मा न पहनना

सूरज की किरणों से निकलने वाली यूवी लाइट भी आंखों को नुकसान पहुंचाती है. अक्सर लोग धूप में बिना चश्मा लगाए निकल जाते हैं, जिससे आंखों की रोशनी कम होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में जब भी बाहर जाएं तो सनग्लासेस का यूज जरूर करें.

अनदेल्दी डाइट

आपकी डाइट का भी बहुत असर आपकी आंखों की हेल्थ पर पड़ता है. अगर बाहर का ज्यादा खाना, फास्टफूड का ज्यादा सेवन करते हैं तो आंखों की समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में आपको हमेशा पोषण से भरपूर डाइट लेनी चाहिए. खाने में विटामिन, ए , सी और ई का होना बहुत जरूरी है. इसके लिए आप दूध, मछली, अंडा, फल और सब्जियों को डाइट में जरूर शामिल करें.

आंखों को जोर से रगड़ना

कुछ लोग आंखों को काफी ज्यादा रगड़ते हैं, जो की आंखों के लिए अच्छा नहीं है. क्योंकि अगर आप आंखों को रगड़ते हैं तो इससे आंख की कॉर्निया यानी केराटोकोनस पतनी होने लगती है. जिससे आंखों में संक्रमण का होने का खतरा रहता है. ऐसे में जब भी अगर आंखों में इरिटेशन या खुजली हो तो आंखों को ठंडे पानी से धोएं या किसी कॉटन के कपड़े से रब करें.

Related Articles

Back to top button