ब्रेकिंग
सिवनी के जनता नगर में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध ... पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जि... उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम मे... श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम
दिल्ली/NCR

गाजियाबाद: GDA फ्लैट की छत गिरी, सो रहा परिवार मलबे में दबा, 5 जख्मी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. यहां साहिबाबाद के अर्थला कॉलोनी में बने जीडीए फ्लैट की छत अचानक भरभराकर गिर गई. इस हादसे में एक ही परिवार के 5 सदस्य मलबे के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा रात लगभग 12 बजे हुआ. उस वक्त परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे. अचानक तेज आवाज के साथ प्रथम तल के फ्लैट की छत गिर गई और पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया. आसपास रहने वाले लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और मदद में जुट गए. उन्होंने बड़ी मुश्किल से मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला. हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई.

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश

छत गिरने के कारण के रूप में लगातार हो रही बारिश को जिम्मेदार माना जा रहा है. बारिश से फ्लैट की दीवारों और छत में नमी भर गई थी, जिसके चलते अचानक यह हादसा हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश भी देखने को मिला. उनका कहना है कि इन फ्लैट्स की हालत पहले से ही जर्जर थी और समय रहते इसकी मरम्मत या देखरेख नहीं की गई.

घायलों की पहचान जाहिद, उसकी पत्नी, सास और दो छोटे बच्चों के रूप में हुई है. परिवार उसी फ्लैट में रह रहा था और सभी वहीं सो रहे थे. हादसे में बच्चों को भी चोटें आई हैं, हालांकि सभी की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. अस्पताल में डॉक्टर लगातार घायलों का इलाज कर रहे हैं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निगरानी में रखा गया है.

जर्जर फ्लैट्स की मरम्मत की मांग

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और जीडीए प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया है. स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द जर्जर फ्लैट्स की जांच कर उनकी मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके. इस हादसे ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है और लोग अपने-अपने मकानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं.

Related Articles

Back to top button