ब्रेकिंग
NEET Student Suicide: मऊगंज की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी भविष्य की चि... MPPL 2026: रजत पाटीदार की ग्वालियर चीताज को मिली करारी हार; उज्जैन फाल्कंस ने 92 रनों से जीता मुकाबल... Israel-Lebanon Ceasefire News: इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, हिज्बुल्लाह को लितानी नदी से हटने के ... Gold and Silver Price Hike: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल; जानें दिल्ली-मुंबई में क्या हैं आज के न... Purushottam Maas Guruvar: पुरुषोत्तम मास में गुरुवार का विशेष संयोग; भगवान विष्णु की कृपा पाने के अच... Dehydration Tips: गर्मी में कमजोरी और दस्त से बचने के लिए घर पर तैयार करें ORS, जानें सही तरीका Delhi Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 की दर्दनाक मौत; मां की बहादुरी ने ब... Lalit Modi Interview: ललित मोदी ने 'भगोड़ा' होने के आरोपों को नकारा; कहा- "मुझे किसी को कुछ साबित कर... DK Shivakumar First Decisions: कर्नाटक के सीएम डी.के. शिवकुमार का बड़ा धमाका; बेंगलुरु की सड़कों के ल... Amarnath Yatra Helicopter Service Banned: अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक, केदारनाथ-बद्र...
पंजाब

लुधियाना में बेखौफ लुटेरों का आतंक, युवक पर तेजधार हथियार से किया हमला

साहनेवाल : थाना साहनेवाल के अंतर्गत आने वाले चौकी कंगणवाल के इलाके जस्पाल बांगड़ में, मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने एक एक्टिवा चालक से मोबाइल फोन लूटते समय उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मोबाइल लेकर फरार हो गए। पीड़ित की पहचान महांदेव नगर निवासी बृज भान के रूप में हुई है।

बृज भान ने बताया कि वह अपनी फैक्ट्री से घर लौट रहे थे। फैक्ट्री के पास ही दो मोटरसाइकिल सवारों ने लोहे के दांत वाले हथियार से उन पर हमला किया और उनका फोन छीन लिया। हमलावरों ने बृज भान के सिर, दाहिनी बांह और बाईं टांग को गंभीर चोट पहुंचाई, और उनके सिर में कई टांके भी लगे।

इस लूट की घटना की शिकायत चौकी कंगणवाल पुलिस को दे दी गई है, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित अब भी इंतजार कर रहा है कि पुलिस घायल करने और मोबाइल लूटने वाले लुटेरों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Back to top button