ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
पंजाब

मुसीबत में Jalandhar के दुकानदार! हालात बेहद खराब, देखें तस्वीरें

जालंधर: देर रात से जारी भारी बारिश के चलते जालंधर शहर में कई इलाकों में पानी भर गया है। शहर के पॉश एरिया मॉडल टाउन, सैंट्रल टाऊन, भगत सिंह कॉलोनी में सहित कई इलाकों में हालात बेहद ख़राब हैं।

मॉडल टाऊन के कई बड़े शोरूमों की बेसमेंटों में पानी घुस गया है, जिससे लोग परेशान हो रहे है। दुकानदार बाल्टियों से पानी निकाल रहे है। उधर, डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने सुबह तड़के शहर का दौरा कर जल निकासी व्यवस्था का जायज़ा लिया। उन्होंने सफ़ाई और सैनेटरी वर्करों से मुलाक़ात कर उनका हौसला बढ़ाया और पूरी लगन से काम करने के लिए प्रेरित किया।

डीसी ने भरोसा दिलाया कि लगातार बारिश से पानी भले ही जमा हुआ है, लेकिन उसकी निकासी जल्द सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि घबराने की ज़रूरत नहीं है, स्थिति जल्द ही सामान्य कर दी जाएगी। किसी भी समस्या या आपात स्थिति में नागरिक कंट्रोल रूम की हेल्पलाइन 0181-2240064 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन की टीमें हर समय मदद के लिए तैयार हैं।

Related Articles

Back to top button