ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

Jharkhand Lockdown : कोरोना संकट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चार लाख से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

रांची। Jharkhand Lockdown : राज्य में कोरोना संक्रमण के खिलाफ अपनी भूमिका को समझते हुए सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अब तक चार लाख से अधिक जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर झारखंड में युद्धस्तर पर कार्य हो रहे है। झारखंड के मजदूर जो दूसरे प्रदेश में फंसे हैं, उनकी परेशानी भी कम करने के लिए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने इसके लिए योजना बनाई, जिसे मूर्तरूप दिया जा रहा है।

हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता बिना सरकारी मदद के कर रहे काम 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोरोना प्रभावित लोगों की मदद के लिए झारखंड समन्वयक प्रदीप वर्मा ने बताया कि विगत 14 दिनों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिना किसी सरकारी सहायता के स्वयं, भाजपा के जन-प्रतिनिधियों एवं समाज के सहयोग से सहायता कार्य चलाया है। अब तक राज्य के 3,88,935 लोगों तक मोदी आहार के रूप में खिचड़ी, भात-दाल, पूड़ी-सब्जी जैसे पके हुए भोजन पैकेट पहुंचाए जा चुके हैं। जबकि, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 73,730 परिवारों तक मोदी आहार के तहत कच्चे अनाज के राशन पैकेट वितरित किए गए हैं। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 1.92 लाख मास्क वितरित किए गए हैं। प्रदीप वर्मा ने बताया कि मंगलवार को 47,095 लोगों के बीच मोदी आहार परोसा गया, जबिक 9,420 परिवारों को एक सप्ताह का राशन मुहैया कराया गया है।

Related Articles

Back to top button