ब्रेकिंग
Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 35 इलाकों में आज छाया रहेगा अंधेरा; जानें आपके क्षेत्र में कब तक रह... MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर... Patna Murder Case: अवैध संबंधों ने उजाड़ा घर! पटना में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत क... Bihar Crime News: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर मलेशिया भाग जाता था जयराम, 24 संगीन मामलों के बाद... Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद... Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने... Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रे... Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहू... Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी 'शीशे वाली दीव... Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- "अब NDA में शामि...
खेल

लॉकडाउन में पत्नी राधिका के लिए क्या-क्या कर रहे हैं अजिंक्य रहाणे, खुद ही कर दिया खुलासा

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की वजह से 21 दिन का लॉकडाउन है और सभी लोग घरों में समय बिता रहे हैं। क्रिकेटर भी घर में ही रहकर सारे काम कर रहे हैं। हालांकि, क्रिकेटर इन दिनों अपने परिवार को काफी समय दे रहे हैं, जो कि क्रिकेटिंग शेड्यूल की वजह से सालभर संभव नहीं हो पाता था। इसी बीच क्रिकेटर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस से रूबरू हो रहे हैं, जिसमें अब अजिंक्य रहाणे का नाम भी शामिल हो गया है।

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे भी ट्विटर पर फैंस के सवालों के जवाब देते हुए नज़र आए। इसी दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि क्वारंटाइन और लॉकडाउन के समय में वे अपनी पत्नी राधिका धोपावकर के लिए क्या कुछ कर रहे हैं और किस तरह का उनका शेड्यूल इन दिनों है। रहाणे से एक फैन ने पूछा कि जब से आपने शादी है, अपनी पत्नी से आपको क्या-क्या टास्क मिले हैं? इसके जवाब में रहाणे ने कहा है कि उन्हें सफाई करनी पड़ती है।

दाएं हाथ के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, “मैं कोशिश करता हूं कि घर को साफ रखूं। खाना बनाने के लिए हाथ आजमाता रहता हूं।” वहीं, एक दूसरे सवाल में एक फैन ने पूछा था कि क्वारंटान में आपका शेड्यूल कैसा है? इसके जवाब में रहाणे ने ट्वीट किया है, “5 बजे जगता हूं, पढ़ता हूं, वर्कआउट करता हूं, राधिका की मदद करता हूं, आर्या(बेटी) के साथ खेलता हूं, माता-पिता से वीडियो कॉल करता हूं, कुछ समय खाना बनाता हूं, खाता और फिर दोबारा यही करता हूं। ”

भारत की टेस्ट टीम के उपकप्तान और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को शॉर्ट फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए मौका नहीं मिल रहा है। हालांकि, वे वनडे टीम में वापसी करने के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं और घरेलू सीजन में अच्छा करने के साथ उनको टीम में जगह मिल सकती है। बता दें कि रहाणे ने कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ने के लिए सरकार को 10 लाख रुपये का डोनेशन दिया है।

Related Articles

Back to top button