ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
मध्यप्रदेश

होटल में मंगेतर के साथ ठहरी लड़की के साथ पुलिस ने किया कांड! कटघरे में Bhopal Police!

भोपाल: राजधानी भोपाल के पिपलानी थाने के थाना प्रभारी चन्द्रिका यादव सहित कई पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। अलग-अलग शिकायतों में आदिवासी युवती और होटल संचालक ने पुलिस पर गाली-गलौज, अवैध वसूली और झूठे प्रकरण में फंसाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

बालाघाट की युवती की शिकायत

जिला बालाघाट की 23 वर्षीय आदिवासी युवती ने डीजीपी,महिला आयोग और भोपाल पुलिस आयुक्त को दी गई शिकायत में थाना प्रभारी चन्द्रिका यादव, उपनिरीक्षक राजकिशोर मिश्रा और आरक्षक धर्मेंद्र मिश्रा व महेश धाकड़ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में अनुसार युवती 6 अगस्त को भोपाल आई और मंगेतर के साथ पिपलानी इलाक़े के एक होटल में 31 अगस्त तक रुकी थी।  30 अगस्त की रात युवती की अपने मंगेतर से फोन पर बात नहीं हुई जिससे उसे कुछ अनहोनी का शक हुआ।

जिसकी वजह से  उसने डायल 100 पर कॉल किया।  कॉल करने पर लड़की को थाना पिपलानी बुलाया गया। युवती ने बताया कि उसको लगा कि कहीं उसका मंगेतर किसी हादसे का शिकार तो नहीं हो गया। लेकिन बाद में उसका फोन पर मंगेतर से संपर्क हो गया और वो किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहती थी।

Related Articles

Back to top button