ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
मनोरंजन

ये कोलकाता नहीं है… मुंबई के थिएटर में अचानक ‘द बंगाल फाइल्स’ का शो हुआ कैंसिल, भड़क गए लोग

‘द बंगाल फाइल्स’ काफी वक्त से चर्चा में चल रही थी, जो कि 5 सितंबर को काफी विवादों के बीच रिलीज हो गई. विवेक अग्नहोत्री की डायरेक्शन में बनी ये फिल्म साल 1946 के कलकत्ता हत्याकांड पर बनी है. हालांकि, राजनीतिक विवादों के बीच ये फिल्म पश्चिम बंगाल में रिलीज नहीं हुई, लेकिन देशभर के अन्य हिस्सों में फिल्म की स्क्रिनिंग हुई है. लेकिन, मुंबई के एक थिएटर में फिल्म को अचानक से कैंसिल कर दिया गया, जिसके बाद से एक यूजर ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है.

विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ रिलीज हो चुकी है, सच्ची घटना पर आधारित ये फिल्म रिलीज से पहले काफी विवादों में घिरी थी. फिल्म को लेकर लोगों में भी काफी एक्साइटमेंट थी, लेकिन हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है, जिसमें एक यूजर ने अचानक से मुंबई के एक थिएटर में शो के कैंसिल होने की वजह से अपना गुस्सा दिखाया है. उसने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें लोग फिल्म की टिकट के लिए काउंटर पर खड़े इंतजार कर रहे हैं.

अचानक शो हुआ कैंसिल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नारायण पार्वती परशुराम नाम के यूजर ने मुंबई के कांजुरमार्ग के हुमा मॉल के टिकट काउंटर का एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने शो के अचानक कैंसिल होने पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, यहां ”द बंगाल फाइल्स” देखने के लिए बहुत सारे लोग इंतजार कर रहे हैं और कई लोग अभी भी लाइन में खड़े हैं. जिन लोगों ने पहले से टिकट बुक कर लिए थे, उनके शो अचानक कैंसिल कर दिए गए हैं.

‘ये कोलकाता नहीं है’

आगे उस यूजर ने कहा शिवाजी महाराज की भूमि है ये, कोलकाता नहीं है. वहीं दूसरे यूजर ने भी इस तरह से शो के कैंसिल होने पर अपनी बात सामने रखते हुए कहा, हम यहां 9 बजे के शो के लिए आए हैं और इसे रद्द कर दिया गया है। यहां पूरी भीड़ है, सुबह के शो के लिए कम से कम 50 लोग. फिल्म की रिलीज से पहले एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक खुला पत्र लिखा, जिसमें हस्तक्षेप और अपने संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा की मांग की गई थी.

Related Articles

Back to top button