ब्रेकिंग
PM Modi Europe Tour 2026: पीएम मोदी का 5 देशों का महादौरा, UAE से लेकर इटली तक दिखेगी भारत की धाक Indian Army & Navy: थल सेना और नौसेना के बीच ऐतिहासिक समझौता, 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी ताकत बढ़ाने पर जो... कलकत्ता हाई कोर्ट में काला कोट पहनकर पहुंचीं ममता बनर्जी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्टेटस पर उठाए सव... Defence Minister Rajnath Singh: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राजनाथ सिंह की हुंकार- दुश्मन को घर में घुसकर मार... Alirajpur Murder: आलीराजपुर में 'ब्लाइंड मर्डर' का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत... Maharashtra News: महाराष्ट्र में मंत्रियों के काफिले में 50% की कटौती, सीएम फडणवीस बुलेट से पहुंचे व... Voter List Revision 2026: दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक समेत 16 राज्यों में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ऐलान BRICS Foreign Ministers Meeting: जयशंकर का बड़ा बयान- सैन्य शक्ति और प्रतिबंध नहीं, संवाद से निकलेगा... Purnia Crime News: पूर्णिया के गैरेज में महिला से गैंगरेप, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार Delhi News: दिल्ली में अब हफ्ते में 2 दिन 'वर्क फ्रॉम होम', सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान
मध्यप्रदेश

‘iPhone दिलाओ नहीं तो…’ पत्नी ने धमकाया, गालियां दी, फिर पति को छत से फेंका; पैर टूटा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक महिला को उसके पति ने आईफोन नहीं दिलाया तो उसने पति के साथ मारपीट कर दी. इतना ही नहीं आरोपी महिला ने अपने पति को छत से धक्का दे दिया. छत से गिरने की वजह से शख्स को गंभीर चोटें आई हैं और उसका पैर भी फ्रैक्चर हो गया है. पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू की है.

ग्वालियर के ठाकुर मोहल्ले में रहने वाले शिवम वंशकार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उसने पुलिस को बताया कि वह मध्य प्रदेश के ही टीमकगढ़ जिले का रहने वाला है. वह ग्वालियर में रहकर प्राइवेट जॉब कर रहा है. उसकी शादी 2 साल पहले झांसी की रहने वाली महिला साधन के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही महिला अपने पति के सामने कोई न कोई ख्वाहिश रखती रहती थी. पति अपनी हैसियत के अनुसार उन्हें पूरा करने की कोशिश भी करता था.

हाल ही में पत्नी ने उससे आईफोन खरीदकर देने की बात कही. साधना की इस डिमांड को पूरा करने शिवम के लिए मुश्किल था. उसने पत्नी की डिमांड पर उससे नया मोबाइल दिलाने का वादा किया. लेकिन, पत्नी अड़ गई कि उसे आईफोन ही चाहिए. शिवम की माली हालत फिलहाल ऐसी नहीं है कि वह उसे इतना महंगा फोन दिला सके. पति-पत्नी के बीच नया मोबाइल दिलाने को लेकर आए दिन विवाद शुरू हो गया.

आईफोन की जिद पर हुआ झगड़ा

हाल ही में पत्नी साधना ने पति से फिर से आईफोन दिलाने की जिद की. उसने अपनी माली हालत का हवाला दिया. लेकिन पत्नी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुई. दोनों के बीच इसी बात पर विवाद बढ़ गया. पत्नी ने पति को गालियां देना शुरू कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी. इतना ही नहीं साधना ने शिवम को छत से धक्का दे दिया. शिवम जब नीचे गिरा तो उसने गंभीर चोटें आ गईं और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया.

शिवम ने पुलिस से की शिकायत

शिवम ने इसी पूरी वारदात की शिकायत पुलिस में जाकर की है. उसने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शिवम ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और भाई आए दिन उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हैं और प्रताड़ित करते हैं. पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू की है.

Related Articles

Back to top button