ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
उत्तरप्रदेश

सुल्तानपुर: अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहा था पति… पत्नी ने चली चाल, बॉयफ्रेंड को बुलाया और किया काम तमाम

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अवैध संबंध के चलते अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पत्नी और प्रेमी दोनों को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है.

मामला जिले के किंदिपुर क्षेत्र के चांदा थान इलाके का है. यहां महेश नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने जब कॉल डिटेल निकाला तो मृतक की पत्नी पूजा और उसका आशिक जयशंकर शक के घेरे में आ गए. इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की तो सच सामने आया.

अवैध संबंध के चलते बनाया हत्या प्लान

मामले में पूछताछ के दौरान चौकाने वाला खुलासा हुआ. हत्या का खुलासा करते हुए पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका जयशंकर के साथ अवैध संबंध था. इसकी जानकारी पति को चल गई थी, जिसके चलते वह इस बात को लेकर आए दिन झगड़ा करता था. इस सबसे परेशान होकर उसने प्रेमी जयशंकर के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया.

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या

प्लान के मुताबिक, बुधवार रात जयशंकर ने महेश को अपने साथ बैठाया और खूब शराब पिलाई. जब महेश पूरी तरह नशे में धुत हो गया तो उसने मौके पर उसकी पत्नी को बुला लिया. इसके बाद जयशंकर ने धारदार चाकू से महेश का गला रेत दिया, वहीं, पत्नी पूजा ने ईंट से महेश के सीने पर कई वार किए. इससे महेश की मौके पर ही मौत हो गई.

कठोर कार्रवाई की मांग

घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने दोनों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. मृतक के परिजनों ने मामले में के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है.

Related Articles

Back to top button