ब्रेकिंग
Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्... Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; वेरका फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ... Panjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन; सेमिनार हॉल बना इतिहास प्रेम... Vinesh Phogat News: भतीजी विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट; बोले- विनेश की बातों में दम है, सच्...
महाराष्ट्र

गणपति विसर्जन 2025: जुहू बीच पर बप्पा के भक्तों का सैलाब, हाईटाइड और बारिश के बीच भी जोश बरकरार

हाईटाइड और बारिश की चुनौतियों के बावजूद हजारों की संख्या में श्रद्धालु बप्पा को विदाई देने पहुंचे हैं. बीएमसी ने पहली बार जुहू बीच पर कृत्रिम कुंड की व्यवस्था की है, वहीं पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. इस बीच डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी आश्वासन दिया है कि भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी और विसर्जन शांति से संपन्न होगा.

जूहू बीच पर भक्तों का जमावड़ा

मुंबई के जुहू बीच पर अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणपति बप्पा का विसर्जन बेहद उत्साह और धूमधाम से किया जा रहा है. सुबह से ही श्रद्धालु बप्पा को विदाई देने के लिए समुद्र तट पर जुटने लगे हैं. पूरा माहौल भक्ति और उत्सव से सराबोर है.

बीएमसी की नई व्यवस्था

इस बार बीएमसी ने खास इंतज़ाम किए हैं. जुहू बीच पर समुद्र किनारे कृत्रिम कुंड बनाए गए हैं, जिनमें 3 फीट तक की छोटी मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा है. जबकि 5 से 6 फीट या उससे बड़ी मूर्तियों को समुद्र में विसर्जित किया जा रहा है.

हाईटाइड और बारिश बनी चुनौती

समुद्र में इस वक्त हाईटाइड है और करंट भी तेज है. बड़ी मूर्तियों के विसर्जन में दिक्कतें आ रही हैं. इसके अलावा रुक-रुक कर हो रही बारिश भी श्रद्धालुओं के लिए परेशानी खड़ी कर रही है, लेकिन भक्तों के जोश में कोई कमी नहीं आई है.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जुहू बीच पर करीब 3 से 4 हजार पुलिसकर्मी और कई एनजीओ के स्वयंसेवक तैनात हैं. नानासाहेब धर्माधिकारी ट्रस्ट और ब्रह्माकुमारी ट्रस्ट के सेवक भी सुरक्षा और व्यवस्था संभाल रहे हैं. मुंबई पुलिस ने वॉच टावर और सर्च लाइट लगाए हैं ताकि शाम ढलने के बाद भी पूरे 5 किमी लंबे तट पर निगरानी बनी रहे.

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का आश्वासन

ठाणे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा गणपति विसर्जन शांति और सुव्यवस्था के साथ होगा. भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं.

उन्होंने आगे कहा कि हम क्रेडिट की राजनीति में नहीं हैं. महायुति सरकार मराठा और ओबीसी समुदाय को न्याय दिलाने के लिए काम कर रही है. यह सरकार राज्य के विकास और आम लोगों की मदद के लिए निरंतर काम करती रहेगी.

पूरी रात चलेगा विसर्जन

जुहू चौपाटी पर भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है. रात गहराने के साथ विसर्जन की रफ्तार भी तेज होगी. परंपरा के मुताबिक यह सिलसिला पूरी रात चलता रहेगा. बारिश और हाईटाइड की मुश्किलों के बावजूद भक्तों का उत्साह पहले की तरह अटूट है.

Related Articles

Back to top button