ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
पंजाब

चोरों का आतंक जारी, लाखों के गहने व नकदी पर हाथ किया साफ

तपा मंडी: तपा मंडी में शुक्रवार की रात एक बंद घर में लाखों की चोरी हो गई। पीरखाना इलाके में रहने वाले जसवीर सिंह के घर से चोर 3 तोले सोना, 4 तोले चांदी और 50,000 रुपए नकद लेकर फरार हो गए। जसवीर सिंह जब रात की ड्यूटी के बाद घर लौटे, तो उन्हें घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारियां खुली हुई थीं।

उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी से सम्पर्क किया, जो अपनी बीमार बेटी से मिलने लुधियाना गई हुई थी। घर को खाली देखकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। चोरी हुए सामान में जसवीर सिंह की बेटी तरविंदर कौर की शादी के लिए बनाए गए गहने भी थे। तरविंदर ने रोते हुए चोरों से भावुक अपील की है कि उसकी शादी तय हो चुकी है और ये गहने उसके और उसके माता-पिता की मेहनत की कमाई से बने हैं। उसने चोरों से हाथ जोड़कर कहा कि वे उसके झुमके, चेन, पाजेब और अन्य गहने लौटा दें।

इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने पुलिस से तुरंत चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस स्टेशन इंचार्ज सतगुर सिंह ने आश्वासन दिया है कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button