ब्रेकिंग
Maharashtra Politics: शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट की तैयारी; क्या बिखर जाएगी उद्धव ठाकरे की पार्टी? Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में सनसनी; रिश्ता टूटने से नाराज सिरफिरे युवक ने दो सगी बहनों को मार... Gumla Crime News: गुमला में दो अलग-अलग हत्याओं से सनसनी; एक वृद्ध और 7 वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्... Palamu Crime News: पलामू प्रमंडल में सक्रिय अंतर्राज्यीय सोना-चांदी लूट गिरोह; यूपी-बिहार के गैंग का... Latehar News: कागजों में नल, धरातल पर प्यासा लातेहार का माराबार गांव; पांच में से चार जल मीनारें खरा... Jharkhand T20 League 2026: संथाल स्ट्राइकर्स का बड़ा उलटफेर; शीर्ष पर काबिज कोयलांचल सुपर किंग्स को 7... ACB Raid in Ramgarh: रामगढ़ प्रोबेशन ऑफिसर और ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; एसीबी की बड़ी कार्... Ranchi Municipal Corporation News: होल्डिंग टैक्स पर 10% छूट पाने के लिए सिर्फ 14 दिन शेष; ऐसे करें ... Yoga Awareness in Jharkhand: स्कूलों में 5 दिवसीय कॉमन योग प्रोटोकॉल शुरू; 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लि... Jharkhand Rajya Sabha Election: रांची में सियासी हलचल; राज्यसभा चुनाव की रणनीति अब होटलों में, विधाय...
पंजाब

Doctors के लिए नए Order, मरीजों को दवाई लिखते समय कर दी ये गलती तो…

चंडीगढ़ः सरकारी मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल में अब डॉक्टर दवाइयां लिखते समय लापरवाही नहीं बरत पाएंगे। सुप्रीम कोर्ट और नैशनल मैडीकल कमीशन (एन.एम.सी.) के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में संस्थान के डॉयरैक्टर प्रिंसिपल प्रो.जी.पी. धामी ने सभी डॉक्टरों को साफ-साफ आदेश जारी किए है।

निर्देशों के अनुसार अब डॉक्टरों को दवाइयां बड़े साफ अक्षरों में लिखनी होगी या कंप्यूटर से प्रिंट निकालकर देना होगा। यह कदम मुख्य रूप से मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है। अक्सर अस्पष्ट लिखावट के कारण मैडीकल स्टोर पर दवाइयां गलत पढ़ ली जाती है, जिससे मरीज की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है। नई व्यवस्था से ऐसी गलतियों पर रोक लगेगी और इलाज की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व सुरक्षित होगी।

सभी विभागों में लागू
आदेशों के मुताबिक सभी विभागों के प्रमुखों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके अधीन काम करने वाले डॉक्टर तुरंत इस नियम का पालन करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कदम देर से सही, लेकिन बहुत ज़रूरी था। अक्सर मरीजों और उनके परिजनों को पर्ची पर लिखी दवाई समझ नहीं आती थी और मेडिकल स्टोर वाले भी अंदाज़े से दवाइयां दे देते थे। अब यह समस्या नहीं रहेगी। जीएमसीएच प्रशासन का मानना है कि इस आदेश से अस्पताल में इलाज की गुणवत्ता बेहतर होगी और मरीजों का विश्वास मज़बूत होगा। इस आदेश को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है और सभी डॉक्टरों के लिए इसका पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button