ब्रेकिंग
North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5...
लाइफ स्टाइल

तेजी से फैट बर्न करने के लिए ये हर्बल ड्रिंक्स हैं बेस्ट, एक्सपर्ट की राय

आज के समय में कई लोग अपने बढ़ते हुए वजन को लेकर परेशान रहते हैं, वह इसे कम करने के लिए बहुत से प्रयास करते हैं. पेट और शरीर में जमा हो रहे हैं एक्स्ट्रा फैट को कम करने के लिए कुछ देसी नुस्खे भी मददगार होते हैं. इसके लिए सुबह खाली पेट इन ड्रिंक्स को पीना फायदेमंद हो सकता है.

आयुर्वेद एक्सपर्ट किरण गुप्ता ने बताया कि फैट बर्न करने के लिए सुबह खाली पेट इन चीजों का सेवन किया जा सकता हैं. इसमें आंवला और एलोवेरा जूस फैट बर्न के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. जीरा-सौंफ पानी, जीरा और धनिया का पानी, इसमें साथ ही करी पत्ता, अदरक और नींबू भी डाल सकते हैं.

एलोवेरा रेजुवेलैक है इससे प्रोटीन भी साथ में मिलता है और आंवला की तासीर ठंडी होती है, तो एलोवेरा उसके साथ डाइजेस्ट हो जाता है. इसमें थोड़ा सा शहद डालकर भी पिया जा सकता है. लेकिन इसका सेवन अपने शरीर की जरूरत और प्रकृति के मुताबिक करना चाहिए और पहले अपने एक्सपर्ट से सलाह ले

लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि घरेलू नुस्खों से फैट बर्न करने में तभी मदद मिलती है, जब अपने लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव किया जाए. इसके साथ ही सबसे पहले शरीर में फैट बढ़ने के कारण का पता लगाएं और उसपर काम करें. क्योंकि कई बार शरीर में किसी समस्या के कारण भी वजन बढ़ सकता है.

वेट लॉस करने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी है. इसके लिए सबसे सही वॉक करना सही रहता है. इसके अलावा रोजाना 20 से 30 मिनट निकालकर एक्सरसाइज जरूर करें. अपने शरीर को एक्टिव रखना वजन कम करने के साथ ही ओवर ऑल हेल्थ के लिए जरूरी है.

अगर आप वेट लॉस करने के लिए कुछ देसी नुस्खा अपना रहे हैं, तो इसके साथ ही डाइट में बदलाव करना भी बहुत जरूरी है. सही टाइम पर खाना खाएं, बैलेंस डाइट लें और बाहर का अनहेल्दी फूड खाने से परहेज करें. मीठा और ऑयली फूड भी कम खाएं. दिन में खूब पानी पिएं. इसके साथ ही रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें.

Related Articles

Back to top button