ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
विदेश

कौन हैं टॉमी रॉबिन्सन, जिनकी एक अपील पर लंदन में जुटे लाखों लोग

लंदन में शनिवार को 1 लाख से ज्यादा लोगों ने ‘यूनाइट द किंगडम’ नाम की रैली निकाली. इसका नेतृत्व एंटी इमिग्रेशन नेता टॉमी रॉबिन्सन ने किया. इमिग्रेशन विरोधी इस रैली को ब्रिटेन की सबसे बड़ी दक्षिणपंथी रैली माना जा रहा है. आइए जानते हैं टॉमी रॉबिन्सन के बारे में, जो ब्रिटेन के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक माने जाते हैं…

41 साल के टॉमी रॉबिन्सन का असली नाम स्टीवेन क्रिस्टोफर याक्सले-लेनन है. उनका जन्म 1982 में लंदन में हुआ था. वह 20 साल की उम्र में ब्रिटिश नेशनल पार्टी में शामिल हुए थे, लेकिन साल भर बाद ही पार्टी छोड़ दी. टॉमी की शादी जुलाई 2011 में हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं. वह इस्लामी कट्टरपंथ और ब्रिटेन में बढ़ते प्रवासन की समस्या को लेकर अपनी चिंता जताते रहे हैं.

टॉमी पर कई आपराधिक मामले

टॉमी कई साल जेल में रह चुके हैं. उनका आपराधिक रिकॉर्ड बहुत लंबा है. उनके खिलाफ हमले, बंधक बनाने, धोखाधड़ी और कोर्ट की अवमानना जैसे कई मामले हैं. 2018 में उन्होंने कोर्ट के बाहर लाइव वीडियो किया था, जिसकी वजह से जेल भी भेजे गए थे.

2024 में हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने पर उन्हें 18 महीने की सजा मिली. 2021 में उन्होंने कहा था कि वे दिवालिया हो चुके हैं और डोनेशन में मिले लाखों पाउंड जुए में गंवा दिए. इसके बावजूद वे काफी प्रभावशाली व्यक्ति हैं. टॉमी खुद को एक पत्रकार बताते हैं जो सरकार की गलतियों को सामने लाता है.

2009 में इंग्लिश डिफेंस लीग बनाई

टॉमी ने साल 2009 में इंग्लिश डिफेंस लीग नाम का संगठन बनाया था. इसका नाम कई हिंसक घटनाओं और फुटबॉल हंगामों से जुड़ गया. साल 2013 में रॉबिन्सन ने संगठन की अगुआई छोड़ दी, लेकिन वे कार्यकर्ता और ऑनलाइन प्रचारक के तौर पर काम करते रहे. 2018 में टॉमी का ट्विटर अकाउंट बैन कर दिया गया. लेकिन इलॉन मस्क के आने के बाद वह फिर से ट्विटर पर एक्टिव हैं, उनके 10 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

टॉमी रॉबिन्सन के नेतृत्व में शनिवार को ब्रिटेन में प्रवासियों के होटल के बाहर रैली शुरू हुई. प्रदर्शनकारियों ने यूनियन जैक, रेड-व्हाइट सेंट जॉर्ज क्रॉस के झंडे लहराए. कई प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी और इजराइली झंडे भी लहराए. इस दौरान उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के खिलाफ नारे लगाए.

Related Articles

Back to top button